घर से भाग कर गए नाबालिग ने घर आने के पहले कर दी चाकूबाजी

घर से भाग कर गए नाबालिग ने घर आने के पहले कर दी चाकूबाजी

चलती ट्रेन में कोच अटेंडर को मारे चाकू

⚫ पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरमुद्दा
रतलाम, 15 नवंबर। घर से भाग कर गए नाबालिग ने फिर से घर आने की सोची और ट्रेन में सवार हुआ, मगर रतलाम आने के पहले उसने कोच अटेंडर को चाकू मार कर घायल कर दिया। घायल कोच अटेंडेंट को  जीआरपी पुलिस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने नाबालिग  आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

चाकू बाजी की घटना बांद्रा से चलकर शकूरबस्ती जाने वाली ट्रेन में हुई। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रेन के रतलाम स्टेशन प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंचने के 15 मिनट पहले कोच नंबर बी 4 में मौजूद एक नाबालिग  ने मामूली बात पर ट्रेन के कोच अटेंडर अभिषेक पिता प्रताप सिंह (20) को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

सूचना मिलते पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही आरपीएफ के साथ जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर घायल को उपचार के लिए भेजा। जीआरपी पुलिस में नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी है। 

कुछ दिन पहले भाग गया था घर से नाबालिग

उल्लेखनीय है कि हिरासत में लिया गया विधि विरूद्ध बालक रतलाम निवासी होकर कुछ दिनों पहले घर से भाग गया था और कल ही वापस लौट रहा था। हो सकता है परिजनों की डॉट डपट से बचने के लिए उसने अटेंडर पर हमला कर दिया, ताकि परिजनों की सहानुभूति मिल सके। उसे घर से भागने की ज्यादा सजा ना मिले।