सामाजिक सरोकार : मानव सेवा में तीन दशक से सक्रिय सदस्यों ने मां श्री कालिका से सेवा में शक्ति का मांगा आशीर्वाद

रुके नहीं, थके नहीं, निरंतर आगे बढ़ते रहे मानव सेवा में कभी ना होता थकान मां श्री कालिका ऐसा दो वरदान। इसी भावना से मानव सेवा समिति के सदस्य श्री कालिका माता के दरबार में पहुंचे और सेवा में शक्ति का आशीर्वाद मांगा।

सामाजिक सरोकार : मानव सेवा में तीन दशक से सक्रिय सदस्यों ने मां श्री कालिका से सेवा में शक्ति का मांगा आशीर्वाद

मानव सेवा समिति रक्त केंद्र के हुए तीन दशक पूरे

⚫ सभी सदस्य पहुंचे मां श्री कालिका के दरबार में आशीर्वाद लेने

हरमुद्दा
रतलाम, 27 अप्रैल। "रुके नहीं, थके नहीं, निरंतर आगे बढ़ते रहे। मानव सेवा में कभी ना होता थकान, मां श्री कालिका ऐसा दो वरदान"। इसी भावना से मानव सेवा समिति के सदस्य मां श्री कालिका माता के दरबार में पहुंचे और सेवा में शक्ति का आशीर्वाद मांगा।


मानव सेवा समिति पूर्व ब्लड बैंक प्रभारी गोविंद काकानी ने हरमुद्दा को बताया कि मानव सेवा समिति "रक्त केंद्र"  की स्थापना के 30 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर स्थापना दिवस मनाया गया। एक दूसरे का मुंह मीठा करवा कर प्रसन्नता व्यक्त की गई। 

मां श्री कालिका के चरणों में वंदन नमन करते हुए लिया सेवा में विस्तार का आशीर्वाद

समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल एवं समिति के सभी वरिष्ठ  पदाधिकारियों, सदस्यों, डॉक्टर्स एवं स्टाफ मां श्री कालिका माता मंदिर पहुंचे। मां कालिका के चरणों में वंदन नमन करते हुए सेवा कार्यों के विस्तार के लिए माता का आशीर्वाद लिया।

सेवा के साथ अपनाया नई-नई तकनीक को

श्री काकानी ने बताया कि बताया कि  1996 में लाइसेंस मिला और ब्लड बैंक की स्थापना की। समय के साथ कदम से कदम बढ़ाते हुए न केवल विस्तार हुआ अपितु नई-नई तकनीक को अपनाया गया ताकि सेवा के कार्य में कोई कमी ना रहे। समय-समय पर आधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए आवश्यकता अनुसार संसाधनों को खरीदने के लिए समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल के साथ समस्त पदाधिकारी रक्त केंद्र को और अधिक जन सुविधाओं एवं रक्तदाताओं की सुविधा के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं। 

स्थापना के 10 साल पूरे होने पर हुआ था फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारंभ

इसी क्रम में मानव सेवा समिति द्वारा 10 वर्ष पूर्व फिजियोथैरेपी सेंटर की शुरुआत की गई। वह भी आज अनेक नई आधुनिक मशीनों के साथ मरीजों की सेवा में उपयोग में लाई जा रही है। जिसका लाभ अनेक मरीजों को मिल रहा है।

मिल रही है इन सभी की सालों से अथक सेवा

मानव सेवा समिति के पदाधिकारी ज्ञानमल सिंगावत, मोहनलाल मुरलीवाला, नजीर भाई शेरानी, जिनदास लूनिया, राजकुमार सुराणा,  सुरेंद्र सुरेका, अनिल पिपाड़ा, विवेक बक्शी, हेमंत कुमार मेहता, महावीर चौरड़िया, राजेश सोमानी, गोपाल कृष्ण सोडाणी, सत्यनारायण जोशी एडवोकेट, कांतिलाल वशिष्ठ, गुमानमल नाहर, निर्मल कुमार कटारिया, रविंद्र कुमार बख्शी, विश्वराज  मूणत,  गोविंद काकानी एवं शेष सभी सदस्य अपनी अथक सेवाएं अनेक वर्षों से देते आ रहे हैं। 

करवाया एक दूसरे का मुंह मीठा

सेवा के तीन दशक पूर्ण होने की खुशी के अवसर पर पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ डॉ. इंदरमल मेहता, डॉक्टर कनुप्रिया,  सुरेंद्र जैन एवं स्टाफ ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवा कर प्रसन्नता व्यक्त की गई

सचिव ने सहयोगियों और दानदाताओं का माना आभार

सचिव विवेक बख्शी ने सभी दानदाताओ, रक्तदाताओं एवं समिति सदस्यों का  सरहानीय सहयोग के लिए हृदय से आभार माना।