खेल सरोकार : खेल विधाओं के लिए खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया होगी 23 से 26 जून तक
⚫ कबड्डी, कुश्ती, एथेलेटिक्स विधाओं के लिए होगा चयन
⚫ सुविधा के साथ देंगे प्रशिक्षण
हरमुद्दा
रतलाम, 19 जून। जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित बालक क्रीड़ा परिसर बाजना में चयन प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। सहायक आयुक्त रंजना सिंह एवं प्राचार्य मोतीलाल डोडियार के मार्गदर्शन में उक्त चयन प्रक्रिया चयन प्रक्रिया 23 से 26 जून तक होगी।

जिला क्रीड़ा प्रभारी जनजातीय कार्य विभाग अजय सिंह बैस ने बताया कि कबड्डी, कुश्ती, एथेलेटिक्स विधाओं के लिए चयन किया जाना है, जिसमें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को प्रथम पात्रता होगी। साथ ही कक्षा 6 से मिनी वर्ग बालक 11 से 14 वर्ष कक्षा 9 से जूनियर वर्ग बालक 14 से 16 वर्ष के छात्र विधाओं के टेस्ट एवं चयन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। चयन के लिए निर्धारित बैटरी टेस्ट में 100 में से 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा।
मध्य प्रदेश के खिलाड़ी को होगी पात्रता
उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 - 26 के लिए खिलाड़ी छात्रों की चयन प्रक्रिया की जाना है । अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र ही पात्र होंगे, जिसमें मध्य प्रदेश के मूल निवासी को ही प्रवेश की पात्रता होगी। जिले एवं क्षेत्र का कोई बंधन नहीं होगा।
सुविधा के साथ देंगे प्रशिक्षण
खिलाडियों को निःशुल्क, आवास, भोजन, किट, एवं गणवेश साथ ही निःशुल्क प्रशिक्षण विशेष कोच विधा विशेष प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
हो सकतें शामिल
विधाओं के टेस्ट के लिए चयन प्रक्रिया 23 से 26 जून आवेदनकर्ता एवं इच्छुक अभ्यर्थी बालक क्रीड़ा परिसर बाजना में कार्यलयीन समय 11 बजे उपस्थित होकर उक्त विधाओं के टेस्ट में भाग ले सकेंगे।
Hemant Bhatt