नगर निगम भवन पर ध्वजारोहण किया निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने
हरमुद्दा
रतलाम 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने प्रातः निगम भवन पर ध्वजारोहण किया।
निगम अध्यक्ष श्रीमती शर्मा ने इस अवसर पर सभी को 79 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारे भारत देश को पुरे विश्व में शांति का प्रतीक माना जाता है। हम सौभाग्यशाली है कि हमनें आजाद भारत में जन्म लिया है लाखो शहीदों की कुर्बानी के बाद हमें लम्बी गुलामी से आजादी मिली है, हमें हमारे देश की अखण्डता और अक्षुणता को ओर अधिक मजबुत बनाने के लिये एकजुट रहना होगा साथ राष्ट्र के लिये अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना होगा।
इन्होंने भी व्यक्त किए विचार
इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य दिलीप गांधी व धर्मेन्द्र व्यास ने भी सम्बोधित किया। पार्षद यास्मीन शैरानी ने इस अवसर पर कहा कि आज हम बड़े ही हर्षोल्लास से हमारे भारत देश की आजादी का स्वतंत्रता दिवस मना रहे है। हमें यह आजादी लाखो शहीदों की कुर्बानी के बाद विरासत में मिली है इसे हमें कायम रखना होगा।
यह थे मौजूद
झण्डा वंदन के अवसर पर रामूभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद परमानन्द योगी, योगेश पापटवाल, रणजीत टांक, धर्मेन्द्र रांका, करण कैथवास, मो0 सलीम बागवान, श्रीमती हीना मेहता, निशा सोमानी, श्रीमती शबाना खान, श्रीमती धीरजकुवंर राठौर, श्रीमती आयुषी सांकला, श्रीमती प्रीति कसेरा, श्रीमती आशा रावत, श्रीमती कविता महावर, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, शेरू पठान, किशोरसिंह राठौर, राजेश माहेश्वरी, संजय कसेरा, राजीव रावत, सुनील महावर, उपायुक्त करूणेश डंडोतिया सहित निगम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। संचालन कार्यालय अधीक्षक गोपाल झालीवाल ने किया। आभार सहायक लेखाधिकारी जगदीश पांचाल ने माना।
पुष्पमाला अर्पित कर जनप्रतिनिधियों ने शहीदों को किया याद
प्राणों की आहूती देकर लम्बी गुलामी से भारत को आजादी दिलाने वाले लाखों शहीदों की याद में पार्षदगणों ने शहीद चौक स्थित मिनी इंडिया गेट पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हे याद किया।
Hemant Bhatt