पुलिस को मिली कामयाबी : पोस्ट ऑफिस में चोरी करने वाला पुलिस की पकड़ में, कर्ज के चलते दिया घटना को अंजाम
⚫ आरोपी चोर ने पत्नी और बहन को दिए रुपए संभालने के लिए
⚫ सीसीटीवी फुटेज खंगाले कई जगह के
⚫ 72 घंटे में पकड़ में आया आरोपी
हरमुद्दा
रतलाम, 31 अगस्त। श्री गणेश जी के आगमन वाली रात को शहर के मुख्य पोस्ट ऑफिस में ताला तोड़कर लाखों की चोरी का अंजाम देने वाला चोर पुलिस की पकड़ में आ गया। आरोपी कर के साथ उसकी पत्नी और बहन को भी पुलिस में चोरी किए हुए रुपए रखने के आप में गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम के अटैक प्रयास की बदौलत मात्र 72 घंटे में गिरफ्तार कर रुपए सहित चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित अन्य सामग्री भी जब्त की।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए
पुलिस कंट्रोल रूम पर हुई प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि फरियादी कन्नू गेहलोत पिता भुवानजी गेहलोत डाकपाल प्रधान डाकघर रतलाम द्वारा थाना स्टेशन रोड पर सूचना दी गई। सुबह 5.43 बजे को डाकघर के चौकीदार हरचंद मालवीय के चैक करने पर पाया कि डाकघर के मुख्य द्वार के कटे ताले पास पड़े है।
कोषालय की तिजोरियों के भी कटे हुए थे तले
डाकपाल एवं डाकघर स्टाफ के द्वारा डाकघर के अंदर चैक करने पर पाया कि डाकघर के कोषालय के द्वार के ताले एवं खिड़की के ताले भी कटे थे, और कोषालय में रखी दो तिजोरियों के ताले भी कटे हुए मिले। कोषालय के अलावा उप-लेखा कक्ष एवं काउंटर के भी ताले टूटे हुए मिले, जिसमें तिजोरियों में रखी नगदी 704339 रुपए सात लाख चार हज़ार तीन सौ उनचालीस मात्र) चोरी हो गए।
अज्ञात चोर के खिलाफ हुआ प्रकरण दर्ज
डाकघर में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ताले काटकर नगदी चोरी करने के संबंध में थाना स्टेशन रोड रतलाम पर अपराध क्रमांक 703/25 धारा 331(4), 305ए BNS के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया।
चार टीम के प्रयास से मिली सफलता, खंगाले सीसीटीवी फुटेज
घटना की गंभीरता कुछ ध्यान में रखते हुए पुलिस पुलिस अधीक्षक द्वारा चार अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में घटना स्थल का वैज्ञानिक पद्धति से निरीक्षण कर घटना स्थल के सीसीटीवी फुटैज चैक किए गए, जिसमें घटना की रात को अज्ञात चोर इलैक्ट्रिक कटर से डाकघर के ताले काटकर कोषालय में रखी तिजोरियों से चोरी करता हुआ पाया गया। घटना स्थल पर अज्ञात चोर द्वारा प्रयोग की गई लोहे की सब्बल भी मिली जिसे जब्ती में लिया गया। घटना स्थल से सीसीटीवी फुटैज, अज्ञात चोर के फुटप्रिंट व अन्य भौतिक साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस टीम द्वारा उसके डाकघर आने एवं जाने के रूट को ट्रैक किया।
आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने रात भर डेरा डाला ग्राम बिनोली में
सायबर टीम के द्वारा घटना स्थल से सायबर संबंधी तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए।संदेही व्यक्तियों से पूछताछ कर अज्ञात चोर को ट्रेक किया गया। पुलिस टीमों के संयुक्त प्रयास से प्राप्त भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य तथा मुखबीर सुचना के आधार पर अज्ञात चोर ग्राम बिनोली का होना पाया गया जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस टीम के द्वारा ग्राम बिनोली में रात भर डेरा डालकर घेराबंदी की गई।
अधिक कर्ज होने के कारण आरोपी ने की चोरी
संदेही अमृत सिंह सोलंकी पिता विक्रम सिंह सोलंकी ग्राम बिनोली, थाना रिंगनोंद रतलाम को पकड़ा। संदेही अमृतसिंह सोलंकी ने पुलिस पूछताछ के दौरान डाकघर में चोरी की जाना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया की मुझ पर काफी कर्ज होने से पैसो की जरूरत पडने से डाकघर में चोरी की योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया।
चोरी की गई नगदी छुपाने के लिए दी पत्नी और बहन को
आरोपी ने चोरी की नगदी छिपाने के लिये उसकी पत्नि एवं बहन को दे दिए थे, जिनसे चोरी की राशि नगदी बरामद की गई एवं आरोपी एवं उसकी पत्नि व बहन को भी आऱोपी बनाया जाकर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए आरोपी
⚫ अमृत सिंह पिता विक्रम सिंह सोलंकी जाति राजपूत उम्र 28 साल निवासी ग्राम बिनौली थाना रिंगनोद जिला रतलाम
⚫ पपीता पिता विक्रम सिंह सोलंकी जाति राजपूत उम्र 22 साल निवासी ग्राम बिनौली थाना रिंगनोद जिला रतलाम (आरोपी अमृत की बहन)
⚫ अनिता पति अमृत सिंह सोलंकी जाति राजपूत उम्र 22 साल निवासी ग्राम बिनौली थाना रिंगनोद जिला रतलाम (अमृत की पत्नि)
आरोपी का था डाकघर में स्वयं का खाता
आरोपी का स्वयं का डाकघर में सैविंग खाता था जिससे आरोपी को डाकघर की जानकारी थी । आरोपी नें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से एक बैटरी संचालित इलेक्ट्रिक कटर (ग्लाईंडर) आर्डर किया। आरोपी दिन में ही रतलाम आ गया और भीड़भाड़ वाले स्थान मेडिकल कालेज में छिपाव हासिल किया घटना की रात को रेनकोट पहनकर एवं मुंह पर रुमाल बांधकर मोटरसाइकिल से बाल चिकित्सालय पहुंचा। मोटरसाईकिल खड़ी करके पैदल ही घटना स्थल आया दीवार फांदकर अंदर पहुचा। इलैक्ट्रिक कटर से डाकघर के ताले कर कोषालय से नगदी चोरी बैग में भर चोरी कर लिए।
गुमराह करने के लिए आरोपी गया पैदल रेलवे स्टेशन
आऱोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए कर पैदल रेलवे स्टेशन गया वहां से ऑटो रिक्शा मे बैठकर बाल चिकित्सालय आया और उसकी मोटरसाईकिल लेकर फरार हो गया।
चोरी की गई सामग्री हुई जब्त
नगदी 704200 रुपये, एक इलेक्ट्रिक कटर (ग्लाईंडर), रेनकोट, एक जोड़ जुते, एक मोटरसाईकिल HF डीलक्स MP43EC1320
Hemant Bhatt