उपलब्धि सरोकार : IYGSF के जिला कार्यकारी अध्यक्ष बने उपेंद्र पटोदिया
⚫ रतलाम में खेल क्रांति की नई शुरुआत
⚫ युवाओं को मिलेगा नया मंच
हरमुद्दा
रतलाम, 6 फरवरी। इंडियन यूथ गेम्स स्पोर्ट्स फेडरेशन (IYGSF) द्वारा रतलाम जिले के लिए पत्रकार उपेंद्र पटोदिया को जिला कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिले के खेल एवं सामाजिक क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार होगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष देवाशीष शर्मा द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह जिम्मेदारी एक वर्ष की अवधि के लिए सौंपी गई है।
फेडरेशन के अनुसार श्री पटोदिया का सामाजिक सरोकार, संगठनात्मक अनुभव एवं युवाओं के बीच सक्रिय सहभागिता उन्हें इस दायित्व के लिए उपयुक्त बनाती है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में रतलाम जिले में खेल गतिविधियों को संस्थागत रूप मिलेगा तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को समान अवसर प्रदान किए जाएंगे।
संभालेंगे जिम्मेदारियां
जिला कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में वे संगठन का विस्तार, नए सदस्यों को जोड़ना, कार्यकारी निकाय का गठन, मुख्यालय से समन्वय तथा जिले में अधिकतम खेल आयोजनों को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संभालेंगे। साथ ही वे विभिन्न सामाजिक व सार्वजनिक मंचों पर संगठन का प्रतिनिधित्व कर युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेंगे।
खेल संस्कृति को करेंगे मजबूत
श्री पटोदिया ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, स्वास्थ्य और राष्ट्र निर्माण का माध्यम है। वे जिले में खेल संस्कृति को मजबूत करने, युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
Hemant Bhatt