फरार हुंडी दलाल को उदयपुर से गिरफ्तार किया पुलिस ने

फरार हुंडी दलाल को उदयपुर से गिरफ्तार किया पुलिस ने

पुलिस कर रही पूछताछ

⚫ अन्य इन्वेस्टर की भी जागी उम्मीद

हरमुद्दा
रतलाम, 27 दिसंबर। रतलाम के व्यापारियों के लाखों रुपए लेकर फरार हुए हुंडी दलाल को अंततः राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पर तीन व्यापारियों ने 64 लाख रुपए लेकर फरार होने का प्रकरण दर्ज करवाया था। आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद अन्य इन्वेस्टरों की भी उम्मीद जागी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरार आरोपी विजय लोढ़ा के खिलाफ रतलाम के व्यापारियों ने शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने अमानत में कयामत का प्रकरण दर्ज किया। तभी से आरोपी की पुलिस तलाश कर रही थी। 

64 लाख रुपए लेकर फरार होने का आरोप

आरोपी पर हुंडी दलाली के नाम 64 लाख लेकर फरार होने का आरोप है। आरोपी 1 दिसंबर से परिवार सहित गायब हो गया था। पुलिस अधीक्षक ने फरार विजय लोढ़ा को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। 

उदयपुर में होने की मिली थी जानकारी

शुक्रवार को पुलिस को फरार आरोपी विजय लोढ़ा की जानकारी राजस्थान के उदयपुर में होने की मिली। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए थाना प्रभारी पातिराम डावरे के नेतृत्व एक टीम को उदयपुर रवाना किया। टीम ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर देर रात रतलाम माणकचौक थाने लेकर आए। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद उन इन्वेस्टरों की भी उम्मीद जागी है, जो अब तक सामने नहीं आए थे।

गए तो करोड़ों जाहिर किए कुछ लाख

हालांकि अंदर ही अंदर चर्चा है कि कई लोगों के 12 से 15 करोड रुपए लेकर फरार हुआ है। मगर प्रकरण तीन लोगों ने ही दर्ज करवाया है। जिसमें 64 लाख रुपए लेकर फरार होने की जानकारी सामने आई है। इसके पीछे भी यही कारण है कि खुदा ना खास्ता कभी फरार आरोपी कहीं कुछ कर ले और इन लोगों के नाम उसमें लिख दे और यह फस जाए। इसके पहले रिपोर्ट दर्ज करवा कर बचने के उपाय निकाल लिए। ऐसे लोगों का शायद यही मानना है कि रुपए गए तो गए जान तो बचेगी। वरना बिना वजह परेशानी खड़ी हो जाएगी। पैसे से भी हाथ धोएंगे और पुलिस प्रकरण बने वह अलग। कोर्ट के चक्कर लगाओ। रुपए तो और भी कमा लेंगे।