आक्रोश की आग : शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से आहत गोपाल ने पंचायत भवन में लगाई आग

आक्रोश की आग : शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से आहत गोपाल ने पंचायत भवन में लगाई आग

मामला ग्राम पंचायत मांगरोल भवन का

⚫ आग लगाने वाले के विरुद्ध प्रकरण दर्ज 

हरमुद्दा
रतलाम, 26 दिसंबर। शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से आहत ग्राम के व्यक्ति ने नशे में पंचायत भवन में आग लगा दी। इस घटना से कार्यालयीन सामग्री नष्ट हो गई। आग लगाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। 


सीईओ जनपद पंचायत रतलाम ने बताया कि ग्राम पंचायत मांगरोल के सभाकक्ष में गोपाल पिता राधेश्याम द्वारा नशीले पदार्थ का सेवन कर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई। आग लगने वाले व्यक्ति का आरोप था कि शासकीय योजनाओं का लाभ उसे नहीं मिला है। इस कारण वह और उसके बच्चे भी परेशान हैं।

आग से कार्यालय की सामग्री हुई नष्ट

आग से ग्राम पंचायत भवन में मौजूद कार्यालयीन सामग्री नष्ट हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की बताई बात  

पुलिस ने आरोपी गोपाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में  उसने बताया कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना व अन्य योजनाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा है, उसके नाबालिग पुत्र को हम्माली करना पड़ रही है।

किया प्रकरण दर्ज

आग से पंचायत भवन की कार्यालयीन सामग्री जली है। ग्राम पंचायत के सहायक सचिव की शिकायत पर आरोपी गोपाल निवासी ग्राम मांगरोल के खिलाफ बीएनएस की धारा 333, 221, 296, 326 (छ), 351 (3) व लोक संपत्ति निवारण अधिनियम की धारा 3/4 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।
         
जगदीश यादव, चौकी प्रभारी, सालाखेड़ी, रतलाम