मारपीट एवं जानलेवा हमला करने वाले जावरा के अनवर, शाहरुख, जाकिर व शाकिर सहित एक नाबालिग गिरफ्तार
⚫ मार्च 2026 का मामला
⚫ पहले भी गिरफ्तार कर चुके एक बालक सहित दो आरोपी को
हरमुद्दा
रतलाम, 21 मई। जावरा पुलिस ने हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार चल रहे 04 अनवर, शाहरुख, जाकिर व शाकिर सहित एक नाबालिग को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। इस प्रकरण में पूर्व में भी एक नाबालिग सहित दो को गिरफ्तार किया जा चुका है।

जावरा नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराजसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना औद्योगिक क्षेत्र टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की गई।
मारपीट एवं जानलेवा हमला
फरियादिया सुल्ताना बी पति इब्राहिम खाँ मेव, (45) निवासी श्यामपुरा द्वारा थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपियों द्वारा मारपीट एवं जानलेवा हमला किया गया। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पर अपराध क्रमांक 120/2026 धारा 296बी, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
पहले कर लिया था इनको गिरफ्तार
विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 117(2), 109(1), 333 एवं 191(2) बीएनएस का ईजाफा किया गया। प्रकरण में पूर्व में आरोपी सलीम खाँ, अल्ताफ खाँ एवं एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे थे।
21 मई को इन्हें किया गिरफ्तार
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा निरीक्षक प्रकाश गडरिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा 21 मई 2026 को प्रभावी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार चल रहे अनवर, शाहरुख, जाकिर व शाकिर शाहिद एवं 01 विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों से प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
इन्हें किया गिरफ्तार
⚫ अनवर पिता अकरम खाँ, (36) निवासी श्यामपुरा थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा।
⚫ शाहरुख पिता सलीम खाँ, (28) निवासी श्यामपुरा थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा
⚫ जाकिर पिता सलीम खाँ, (37) वर्ष निवासी श्यामपुरा थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा
⚫ शाकीर उर्फ छोटा पिता सलीम खाँ, (34) वर्ष निवासी श्यामपुरा थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा।
⚫ विधि विरुद्ध बालक
Hemant Bhatt