धर्म संस्कृति : विशाल दो पहिया वाहन के साथ निकाली जाएगी श्री केशव भगवान की विशाल शोभायात्रा
⚫ श्री नित्यानंद आश्रम सागोद रोड पर श्री केशव भगवान महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव
⚫ 10 अप्रैल से शुरू होंगे विभिन्न आयोजन
हरमुद्दा
रतलाम, 9 अप्रैल। श्री नित्यानंद आश्रम सागोद रोड स्थित श्री केशव भगवान महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। 13 अप्रैल को प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में श्री केशव भगवान का अभिषेक, प्रातः 10 बजे पूर्णाहुति के बाद महाप्रसादी होगी। इसके पूर्व 10 अप्रैल से विभिन्न आयोजन शुरू होंगे। विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी। आश्रम स्थल पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर होगा।

भक्त मंडल के मोहन चौहान ने बताया कि संतश्री नर्मदानंदजी बापजी के सान्निध्य चल रहे महोत्सव के तहत 10 अप्रैल को श्री हनुमान चालीसा के 1008 पाठ किए जाएंगे।
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 11 अप्रैल को
11 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 तक इंदौर के कुशल चिकित्सकों द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर श्रीनित्यानंद आश्रम में आयोजित किया जाएगा। शिविर में कैंसर, किडनी, आंख, नाक, कान, गले शुगर, बीपी आदि की निशुल्क जांच एवं परामर्श दिया जाएगा।
शाम को निकलेगी शोभायात्रा
11अप्रैल की शाम 4 बजे महलवाड़ा से श्री केशव भगवान की शोभायात्रा विशाल दो पहिया वाहन रैली के रूप में निकाली जाएगी जो कि नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए श्री नित्यानंद आश्रम पहुंचेगी।
11 और 12 अप्रैल की शाम को भक्ति पर गोष्ठी
11 अप्रैल एवं 12 अप्रैल शाम को देश के ख्यात संतों के द्वारा कर्म, भक्ति एवं उपासना विषय पर गोष्ठी आयोजित की जाएगी।
धर्मालुओं से आह्वान
भक्त मंडल के राजेश सक्सेना, नरेंद्र जोशी, समाजसेवी मनोहर पोरवाल, गोविंद काकानी, रामबाबू शर्मा, गायत्री परिवार से विवेक चौधरी, ब्लडबैंक प्रभारी मोहन मुरलीवाला, संदीप यादव, जनक नागल, नवीन चौधरी, बसंत पंड्या, सुरेश पापटवाल, विजय शर्मा, सावन ओझा, शंभू चौधरी, पार्षद अनिता कटारा, पार्षद बलराम भट्ट, जुगल पंड्या, विकास शैवाल, डॉ. दिलीप पंड्या,डॉ राजेंद्र तिवारी, गोपाल पंड्या, गुल्लू जोशी, देवेंद्रपुरोहित, आनंद शर्मा, चंद्र प्रकाश व्यास, सुरेंद्र सिंह भाटी, नारायण चौधरी, अशोक चौहान, सुखदेव सिंह कुशवाह दिनेश ठन्ना, ओम ठन्ना, आनंदीलाल ठन्ना, गोवर्धन लाल पटेल, पूनम चंद्र पटेल, बसंती लाल धाकड़, नरसिंह पटेल, गोपाल नागर, अनिल पांचाल, बृजमोहन पंड्या, ईश्वर पांचाल ईश्वर मिर्ची, शंकर लाल पटेल, राधेश्याम नायमा सहित कई गुरु भक्तों ने धर्मालुओं से महोत्सव में शामिल होने का आह्वान किया है।
Hemant Bhatt