उपलब्धि सरोकार : रतलाम की रिदम की उड़ान राष्ट्रीय स्तर पर, मिसेज सेंट्रल इंडिया का हासिल किया खिताब

उपलब्धि सरोकार : रतलाम की रिदम की उड़ान राष्ट्रीय स्तर पर, मिसेज सेंट्रल इंडिया का हासिल किया खिताब

उपलब्धि के बाद रतलाम आए रिदमा पत्रकारों से हुई मुखातिब

⚫ महाराष्ट्र में रनर अप का जीता खिताब

⚫ हर एक महिलाओं के लिए खुला है सपनों का आकाश

⚫ उपलब्धि हासिल करने में कोई भी उम्र नहीं बनती बाधा

हरमुद्दा
रतलाम, 24 फरवरी। रतलाम की रिदमा काकानी की प्रतिभा की उड़ान राष्ट्रीय स्तर पर देश के सेलिब्रिटी की नजरों से गुजरी। दर्जनों प्रतिभावान को पीछे छोड़ते हुए मिसेज सेंट्रल इंडिया सीजन का खिताब अपने नाम किया। इसके पहले महाराष्ट्र में रनर का खिताब भी जीत चुकी है। 

पत्रकारों से चर्चा करती हुई रिदमा। समीप है मां ललिता। पिता दिनेश काकानी एवं जीवनसाथी शैंकी भसीन

रतलाम आने पर रिदमा पत्रकारों से मुखातिब हुई। प्रेस क्लब भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी, उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, सहसचिव दिनेश बरमेचा पूर्व अध्यक्ष रमेश टाक ने पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया। अपने मन की बात बताते हुए रिदमा कहा कि महिलाओं को सपने देखना नहीं छोड़ना चाहिए। महिलाओं के सपनों को हकीकत की जमीन ही नहीं पूरा आसमान में मिलता है। खास बात तो यह है कि इसमें उम्र कोई बाधा नहीं बनती है। झिझक छोड़ना होती है। हर उम्र में अपनी प्रतिभा को पंख लगा सकते हैं। 

प्रेस क्लब पदाधिकारी रिदमा का अभिनंदन करते हुए

पुणे में ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर रिदम

रिदमा पुणे में आई टी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। रिदम ने हाल ही में दो उपलब्धियां प्राप्त की है। 21 फरवरी 2026 में "द पेजेण्ट कंपनी ‌द्वारा भोपाल में आयोजित मिसेज सेंट्रल इंडिया में विजेता का खिताब जीता है। इसके पहले 21 दिसंबर 2025 में पुणे में "द पेजेण्ट कंपनी ‌द्वारा आयोजित मिसेज महाराष्ट में रनर अप का खिताब अपने नाम किया है।

21 फरवरी को भोपाल में हुआ आयोजन

रिदमा ने बताया कि 21 फरवरी को मिस एंड मिसेज सेंट्रल इंडिया का आयोजित किया गया। 45 प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। यहां पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अमन वर्मा, हीरा वारना और फेमस डायरेक्टर बेजॉय नाम्बियार, फैशन जगत की हस्तियों ने शिरकत की। 

यह थे विशिष्ट जन

कार्यक्रम के चीफ गेस्ट के रूप में शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी दिलीप सूर्यवंशी एवं विधायक भगवान दास सबनानी उपस्थित रहे। अंतरराष्ट्रीय एंबेसडर 2026 मंजरी सिन्हा, डॉ. स्वाति जैन, डॉ. पूर्णिमा तिवारी, मिस पूर्णिमा सुनमोरिया, ज्योति झरबड़े, रेखा मारवाल विशेष रूप में मौजूद थे। 

महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायक मंच

रिदमा ने बताया कि इवेंट मैनेजर हिमानी सिंह आरुषि मिश्रा कोरियोग्राफर एवं रैम्प वॉक डायरेक्टर पूजा सिंह तथा भोपाल सिटी डायरेक्टर मनीषा आनंद के नेतृत्व में यह आयोजन महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायक मंच बनकर उभरा। 

मिला परिवार का पूरा सहयोग

परिजनों के साथ रिदमा

गायन और नृत्य का शौक रखने वाली 34 वर्षीय रिदमा अपनी उपलब्धि का श्रेय जीवन साथी शैंकी भसीन के साथ ही रतलाम की गुलमोहर कॉलोनी निवासी पिता दिनेश और मां ललिता काकानी, भाई अंकित और भाभी पल्लवी को देती हैं। इन्होंने मुझे हमेशा आगे बढ़ाया और आज इस मुकाम पर पहुंची हूं। 

इन्होंने निर्वाह किया जूरी की भूमिका का

जूरी की भूमिका मयूरी सूर्यवंशी, शाहीन चौधरी, अंजलि लालवानी, हीरा वारिना,  काल मास्करेनहाडा, जागृति अग्रवाल, डॉ. स्वाति जैन, गज़ल सचदेव, प्राजक्ता भोयर और रचना वर्मा ने निभाई।

फोटो : लगन शर्मा