राधा गोरी गोरी बरसाने की छोरी, फाग गीतों पर किए नृत्य

राधा गोरी गोरी बरसाने की छोरी, फाग गीतों पर किए नृत्य

श्री रणछोड़ राय मंदिर में मनाया फाग उत्सव

हरमुद्दा
रतलाम, 24 फरवरी। राधा गोरी गोरी बरसाने की छोरी.. लिख दी बाबा जी के नाम फागण को महीना लिख लिख दिनों बाबा जी के नाम फागण को महीनो... आयो महीनो फागण को हमारा मन राधा ले गई रे हमारे मन हमारे मन हमारा मन राधा ले गई रे... इन फागुन गीतों की गूंज पोरवाल समाज के राणाछोड़ राय मंदिर में रही।


समाज के पूर्व ट्रस्टी राकेश पोरवाल ने बताया कि विभिन्न फाग गीतों की प्रस्तुति त्रिपोलिया गेट स्थित श्री रणछोड़ राय मंदिर पर पोरवाल समाज महिला मंडल के फाग उत्सव में प्रसिद्ध भजन गायक पण्डित गोपाल शर्मा ने दी।विभिन्न गीत व भजन पर जमकर गुलाल व फूलों की पंखुड़ियां उड़ाई गई। समाज की महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। भगवान श्री रणछोड़ राय का आकर्षक श्रंगार कर आरती कर प्रसादी वितरित की गई।

यह थे मौजूद

इस दौरान समाज के राजेंद्र चौधरी, सौरभ चौधरी, गोपाल मजावदिया,वंदना मजावदिया अध्यक्ष, पदमा मजावदिया, मधु गुप्ता, मंजुला गुप्ता ,मधु घरिया, कोमल पोरवाल ,चंदा पोरवाल, शोभा पोरवाल ,रानी पोरवाल, पुष्पा मजावदिया, साधना पोरवाल ,अनीता गुप्ता, उषा गुप्ता ,मधु चौधरी, तारा पोरवाल, राज मजावदिया पोरवाल ,महिला मंडल व पोरवाल समाज के नागरिक मौजूद थे।