चुनाव हलचल : भारतीय रेडक्रास सोसायटी के 10 सदस्यों के  निर्वाचन के लिए मतदान शुरू

चुनाव हलचल : भारतीय रेडक्रास सोसायटी के 10 सदस्यों के  निर्वाचन के लिए मतदान शुरू

विभिन्न पैनल के 26 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

⚫ 27 आवेदन के बाद एक ने लिया नाम वापस

⚫ 3097 है मतदाता

⚫ मतदान के पश्चात होगी मतगणना

हरमुद्दा
रतलाम 25 अगस्त। भारतीय रेडक्रास सोसायटी शाखा रतलाम के जिला शाखा कार्यकारिणी समिति के 10 सदस्यों के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। विभिन्न पैनल के 26 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतगणना के पश्चात परिणाम घोषित होंगे।।


शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम में सोमवार सुबह से ही निर्वाचन प्रक्रिया के लिए योजना पद्धति तरीके से कार्य शुरू हुए। उम्मीदवारों से नामांकन पत्र प्रातः 11 बजे से 12 बजे तक प्राप्त किए। इस अवधि के दौरान 27 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच की गई। 

नाम वापसी में आवेदन दिया अनुराग लोखंडे ने

नाम वापसी के लिए आवेदन दोपहर 12:15 से 12:45 बजे के मध्य लिए गए। केवल एक आवेदन अनुराग लोखंडे का नाम वापसी के लिए पहुंचा। नाम वापसी के बाद विभिन्न पैनल के 26 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। जिनके लिए मतदान की प्रक्रिया 1:30 बजे से शुरू हो गई।

यह है उम्मीदवार

⚫ अमित नागर

⚫ अमृत बिन्नी

⚫ अशोक कुमार संघवी

⚫ आशीष घोटीकर

⚫ अंकित कुमार कटारिया

⚫ चैतन्य शर्मा

⚫ दिनेश बरमेचा

⚫ नरेन्द्र अग्रवाल

⚫ डॉ. प्रदीप जैन

⚫ प्रितेश गादिया

⚫ मनोज उपाध्याय

⚫ महेन्द्र भंडारी

⚫ राकेश पोरवाल

⚫ राजेश रांका

⚫ रितेश मेहता

⚫ विकास छाजेड़

⚫ विजय पोरवाल (मजावदीया)

⚫ विजय हेमकांत शर्मा

⚫ शरद जोशी

⚫ सुनील पारिख

⚫ सुनील शर्मा

⚫ डॉ. सुलोचना शर्मा

⚫ सुशील उपाध्याय

⚫ सुशील मूणत

⚫ संजय कुमार लुनिया

⚫ हेमन्त कुमार मूणत

उत्साहित है मतदाता

मतदाता कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साहित है। उल्लेखनीय की 10 साल के बाद चुनाव हो रहे हैं। जबकि हर 3 साल के बाद चुनाव की प्रक्रिया होनी चाहिए थी। कोरोना कल सहित अन्य कर्म के चलते निर्वाचन की प्रक्रिया टलती जा रही थी। 

मतदान के लिए कतारबद्ध मतदाता

3097 मतदाता

सोसायटी के आजीवन सदस्य जो कि मतदान के अधिकारी हैं उनकी संख्या 3097 है। मतदान 4 बजे तक कर सकेंगे। मतदान के लिए आठ कक्षा बनाए गए हैं पहले कक्षा में 300 मतदाता मतदान कर सकेंगे वहीं अन्य कक्ष में 400 400 मतदाता है। अंतिम कक्ष में 397 मतदाता है। प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशन में सभी व्यवस्था की गई है। 

मतदान संपन्न होने के बाद होगी मतगणना

मतदान के पश्चात मतगणना का कार्य शुरू होगा। तत्पश्चात मतगणना परिणाम घोषित किए जाएंगे।

फोटो : राकेश पोरवाल