धर्म संस्कृति : श्री वैद्यनाथ महादेव मंदिर पर हुआ फलाहारी भंडारा

धर्म संस्कृति : श्री वैद्यनाथ महादेव मंदिर पर हुआ फलाहारी भंडारा

5 घंटे तक हुआ आलू फिंगर प्रसाद का वितरण

⚫ बच्चों से लेकर बड़ों तक ने की सेवा

हरमुद्दा
रतलाम, 15 फरवरी। श्री वैद्यनाथ महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि उत्सव धार्मिक उल्लास और श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। 5000 से अधिक भक्तों को प्रसाद के रूप में स्वादिष्ट आलू फिंगर का वितरण किया गया। 

त्रिवेणी रोड पर कल्याण नगर के सामने श्री वैद्यनाथ महादेव मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालु पूजा, अर्चना और अभिषेक करने के लिए आते रहे। 

शुरू हुआ प्रसादी भंडारा इनके सान्निध्य में

श्री वैद्यनाथ महादेव भक्त मंडल के मनोज शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय प्रवचनकर आचार्य के सत्यव्रत शास्त्री एवं एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा के सान्निध्य में 12 बजे से फलाहारी भंडारा शुरू हुआ जो शाम 5 बजे बाद तक चलता रहा। इस दौरान भक्तों को तीन क्विंटल आलू फिंगर का वितरण किया गया। इस दौरान राजेश दवे, संजय दवे, प्रेमलता दवे, सेवानिवृत्त शिक्षक बाबूलाल शर्मा मौजूद रहे। 

सामर्थ्य के अनुसार करते रहे अपना अपना कार्य

छोटे बच्चों से लगाकर दादा, नाना तक सेवा कार्य में डटे रहे। भक्त मंडल के सबसे छोटे सदस्य मास्टर क्रियांश राठौड़ अपने सामर्थ्य के अनुरूप ट्रे में दोने जमाने और भक्तों देने का कार्य कर रहे थे। वहीं अन्य सदस्य आलू फिंगर लाने और वितरण करने के कार्य में तल्लीन थे। कार्य में सक्रिय सहयोग करने वालों को समय-समय पर पानी पिलाने का कार्य पवन माली करते रहे।

अथक सेवा दी तन मन धन से

भक्त मंडल के सुरेश मजावदिया ने आलू फिंगर बनाने का कार्य भट्टे के सामने किया। भक्त मंडल के राय सिंह, पीटर, पूर्व पार्षद सतीश राठौड़, सरपंच सतीश राठौड़, कांग्रेस ब्लॉक तीन के अध्यक्ष शांतू गवली, संतोष सोनी, राजा राठौड़, रामा, प्रेम पाटीदार, अशोक पाटीदार, पिंटू पहलवान, पवन माली सहित भक्त मंडल के सदस्यों ने तन मन धन से सराहनीय सेवाएं दी। प्रसाद वितरण में अथक लगे रहे।