उपलब्धि सरोकार : एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए सांदीपनि विद्यालय के छात्र यशपाल सिंह का चयन
⚫ नगालेण्ड के विभिन्न स्थानों का करेगा भ्रमण
⚫ संस्कृति, सामाजिक गतिविधियों तथा परंपराओं का अध्ययन करेगा
⚫ म.प्र. के 30 तथा रतलाम जिले के दो विद्यार्थी चयनित
हरमुद्दा
पिपलौदा, (रतलाम) 23 मार्च। सांदीपनि विद्यालय के छात्र यशपालसिंह का चयन "एक भारत श्रेष्ठ भारत" योजना के अंतर्गत नगालेण्ड यात्रा के लिए हुआ है। छात्र 24 से 28 मार्च तक नगालेण्ड के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर वहां की संस्कृति, सामाजिक गतिविधियों तथा परंपराओं का अध्ययन करेगा।

विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार शर्मा ने बताया कि कक्षा 11 में अध्ययनरत यशपालसिंह को संस्था के शिक्षक सुदर्शन पालीवाल के साथ भोपाल के लिए रवाना किया गया है।

रतलाम रेलवे स्टेशन पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक लोढ़ा तथा आरएमएसए के मुकेश ठन्ना ने छात्र को विदाई दी। चयनित छात्र 24 मार्च को वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली जाएंगे तथा वहां से हवाई यात्रा करते हुए दीमापुर पहुँचेंगे। म.प्र. के 30 तथा रतलाम जिले के दो विद्यार्थी इस यात्रा के लिए चयनित किए गए हैं, जो 6 संभागीय अधिकारियो के साथ यात्रा में सहभागिता करेंगे। छात्र यशपालसिंह का चयन पूर्व में हुई क्वीज प्रतियोगिता से हुआ है।
Hemant Bhatt