ग्रामीणों की मुस्तैदी : रात को डीपी से आईल चुराने वाले चार चोरों को पड़ा ग्रामीणों ने

ग्रामीणों की मुस्तैदी : रात को डीपी से आईल चुराने वाले चार चोरों को पड़ा ग्रामीणों ने

किया पुलिस के हवाले 

⚫ तीन केन आईल जब्त

⚫ न्यायालय में पेश कर लिया पुलिस रिमांड पर

हरमुद्दा
रतलाम, 13 अगस्त। जिले के नामली थाना क्षेत्र के धमोत्तर गांव में रात को डीपी से आईल चुराने वाले चार लोगों को ग्रामीणों ने मुस्तैदी के साथ पकड़ लिया। पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आईल की तीन केन और औजार जब्त किए। 

मिली जानकारी के अनुसार थाना नामली पर गत रात्रि ग्राम धम्मोतर में फरियादी दिनेश पिता नंदराम धाकड़ निवासी धम्मोतर अपने साथियों के साथ मिल कर डीपी से आईल चुराने वाले चारों आरोपियों को थाने लेकर आए। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया डीपी आईल भरी तीन केन व आईल चोरी करने के औजार जब्तकर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 344/2025 धारा 303(2) बीएनएस का  गिरफ्तार किया गया।

इन्हें किया गिरफ्तार

⚫ राजकुमार पिता नागुलाल कीर उम्र 45 साल निवासी रिंगनिया थाना खाचरोद जिला उज्जैन।

⚫ देवेन्द्रसिंह पिता विक्रमसिंह राजपुत उम्र 29 साल निवासी रिंगनिया थाना खाचरोद जिला उज्जैन।

⚫ भरत पिता देवचन्द पाटीदार उम्र 28 साल निवासी धौसवास थाना नामली जिला रतलाम।

⚫ राजू पिता मोहनलाल कीर उम्र 52 साल निवासी धौसवास थाना नामली जिला रतलाम।

पुलिस की गिरफ्त में चोर


न्यायालय में पेश कर लिया रिमांड पर

आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से 3 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया हैं। आरोपियों से अन्य जगह डीपी आईल चोरी के बारे में पूछताछ की जा रही है।