पुलिस कार्रवाई : 200 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ रतलाम के दो गिरफ्तार

पुलिस कार्रवाई : 200 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ रतलाम के दो गिरफ्तार

सफेद कार में जा रहे थे आरोपी ड्रग्स लेकर

⚫ मुख्य आरोपी सुनील सूर्या फरार

⚫ 7 लाख की कार में मिली ड्रग्स की कीमत 20 लाख रुपए

हरमुद्दा
रतलाम, 7 मई। अवैध मादक पदार्थ की विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सफेद कार से 200 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी सुनील सूर्या फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

पुलिस कंट्रोल रूम पर हुई रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर महू नीमच रोड जावरा में पटेल होटल के सामने स्विफ्ट कार में एमडी ड्रग्स की तस्करी करते हुए दो लोगों आरोपी कमलेश जैन पिता पुनमचन्द्र जैन जाति जैन उम्र – 51 साल निवासी शास्त्री नगर रतलाम व साबीर खान पिता मेहमुद खान जाति पठान उम्र 27 साल निवासी डाट की पुल रतलाम को स्वीफ्ट कार क्र MP- 43 ZA/7047 के साथ गिरफ्तार किया है। थाना जावरा पर अप.क्रं- 168/2025 धारा- 8/22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर उनका पीआर लिया गया और पूछताछ की जा रही है । प्रेसवार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो, थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन मौजूद थे। 

मुख्य आरोपी सुनील सूर्या के खिलाफ कई प्रकरण दर्ज

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स सुनील सूर्या निवासी शास्त्री नगर रतलाम ने दी। सुनील सुर्या के संबंध मे जानकारी मिली है कि आरोपी के विरुद्ध कई गंभीर प्रवृत्ती के अपराध पंजीबद्ध है, जिसके संबंध मे जानकारी एकत्रित की जा रही है। फरार सुनील की पुलिस तलाश कर रही है।