अब कैची से हमला : युवती द्वारा शादी करने से मना करने पर कैंची मारकर किया जान लेवा हमला

अब कैची से हमला : युवती द्वारा शादी करने से मना करने पर कैंची मारकर किया जान लेवा हमला

की गई थी पुलिस थाने में आरोपी की शिकायत

⚫ समय रहते कार्रवाई नहीं की पुलिस ने

⚫ उप निरीक्षक एवं प्रधान आरक्षक द्वारा लापरवाही बरतने पर निलंबन की कार्रवाई

⚫ आरोपी पुलिस की गिरफ्त में 

हरमुद्दा
रतलाम, 14 जून। बेटी ने मां के साथ पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई नतीजतन शनिवार को आरोपी ने बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। मां ने बढ़ाने की कोशिश की दोनों चिल्लाई, तब जाकर आसपास के लोग बाहर निकले और आरोपी फरार हो गया। एसपी अमित कुमार ने इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई की है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। अभी तक आरोपी चाकू से वार कर हमला कर रहे थे। अब कैंची का उपयोग भी करने लगे हैं।


मिली जानकारी के अनुसार विरियाखेड़ी निवासी युवती अपनी मां के साथ मंगलमूर्ति सिटी में टिफिन देने गई थी, वहां से जब वह बाहर निकली तो आरोपी ने पीछा किया और वाद विवाद भी किया। गुस्से में आकर कैंची से जानलेवा हमला किया। इस दौरान मां ने बीच बचाव किया। फिर भी कैची बेटी को लग गई। यदि मां उसे नहीं बचाती तो बेटी की जान भी जा सकती थी। 

...तब पुलिस ने नहीं दिया ध्यान

ज्ञातव्य है कि इस मामले में मां बेटी ने शुक्रवार को ही औद्योगिक थाना क्षेत्र में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी मगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। नतीजतन आरोपी नीलेश पिता चम्पालाल पाटीदार निवासी विरियाखेड़ी रतलाम द्वारा फरियादी युवती को स्कूटी पर कैंची से जानलेवा हमला कर घायल कर फरार हो गया। पूरी वारदात सीसी टीवी केमरे में कैद हुई। फरियादी युवती की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध धारा 74,78,79,1 15(2).351 (3) BNS का अपराध पंजीबद्ध किया गया। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक श्री कुमार के निर्देश पर औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पुलिस टीम द्वारा आरोपी नीलेश पाटीदार को गिरफ्तार किया गया।

यह बताया था थाने पर 2 दिन पहले युवती ने

युवती ने थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पर आवेदन देकर बताया था कि आरोपी नीलेश को 1 - 2 साल से जानती हूँ, जिससे पूर्व में बातचीत होती थी। बातचीत के दौरान करीब 6 माह पहले नीलेश ने मुझे बोला था कि मै तुमसे शादी करना चाहता हूं तो मैने उसे बोला कि मै तुमसे शादी नहीं कर सकती। तब से मेरी निलेश से कोई बातचीत नहीं हुई। 

आत्महत्या की धमकी भरी चिट्ठी फेंक कर भाग गया था नीलेश

 12 जून 25 को भी निलेश मेरे घर पर आत्महत्या करने की धमकी भरी चिट्टीं फेंक कर गया। 13 जून 25 को फरियादी युवती द्वारा शादी करने से मना करने की बात को लेकर नाराज आरोपी नीलेश द्वारा मंगलमूर्ति कालोनी गेट के बाहर युवती पर हमला कर दिया।

उप निरीक्षक एवं प्रधान आरक्षक पर लापरवाही बरतने पर निलंबन की कार्रवाई

जब युवती ने द्वारा औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने पर युवक द्वारा आत्महत्या करने की धमकी एवं शादी के लिए परेशान करने के संबंध में शिकायत की थी। तब मामले में पुलिस द्वारा लापरवाही की। इस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित जांचकर्ता अधिकारी उप निरीक्षक एवं प्रधान आरक्षक को निलंबित किया गया है।