सामाजिक सरोकार : गुर्जर समाज का होगा जिला स्तरीय सम्मेलन
⚫ गुर्जर समाज जिला कार्यकारिणी बैठक में निर्णय
⚫ समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का लिया संकल्प
हरमुद्दा
रतलाम, 15 जून। गुर्जर समाज जिला रतलाम की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को शिवगढ़ में आयोजित की गई। बैठक में आगामी समय में गुर्जर समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता देवेंद्र सिराधना गुर्जर ने की। बैठक में सामाजिक एकता, युवा सहभागिता और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। सभी ने समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
तहसील स्तर पर कार्यकारिणी होगी गठित
बैठक में समाज के संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने हेतु तहसील स्तर पर कार्यकारिणी गठित करने का भी निर्णय लिया गया।
यह थे मौजूद
बैठक में राहुल धभाई, अशोक गुर्जर, दयाराम गुर्जर, नीलेश गुर्जर, भूपेंद्र गुर्जर, देव गुर्जर, लाला गुर्जर, विशाल धभाई, दिलीप गुर्जर, राजवीर गुर्जर, सोनू गुर्जर, दिग्विजय धभाई, गोपाल गुर्जर, देव धभाई सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।
Hemant Bhatt