उपलब्धि सरोकार : नवोदय विद्यालय आलोट की छात्रा दुर्विका झवर का युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम में चयन
⚫ 10 मई से 2 सप्ताह तक होगा आयोजन
हरमुद्दा
रतलाम 22 अप्रैल। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट में कक्षा 10 वी की छात्रा दुर्विका नवीन झवर का इसरो द्वारा संचालित युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम में चयन हुआ है।

प्राचार्य शांतिलाल तेली ने बताया कि विद्यालय कि दुर्विका को सतीश धवन स्पेस सेंटर श्रीहरिकोटा में 10 मई 2026 से 2 सप्ताह का आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में अंतरिक्ष विज्ञान, राकेट, सेटेलाइट के बारे में सिखाया जाएगा। साथ ही इसरो के मिशन, प्रयोगशाला गतिविधियां, वैज्ञानिकों से सीधे संवाद कराया जाएगा।
उपलब्धि पर दी बधाई
छात्रा दुर्विका की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्राचार्य तेली, उप प्राचार्या सुचिता खुराना एवं समस्त शिक्षकों द्वारा हर्ष व्यक्त कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।
Hemant Bhatt