नाले से मिला महिला कमला का शव
⚫ क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना
⚫ प्रारंभिक जांच में करंट लगने से मौत की आशंका
⚫ पुलिस कर रही है मामले की जांच
हरमुद्दा
रतलाम, 14 जून। शनिवार को सुबह तेजा नगर क्षेत्र में नाले से महिला का शव मिला है। महिला की पहचान कमलाबाई निवासी ईश्वर नगर के रूप में की गई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि करंट लगने से उसकी मृत्यु हुई होगी। माणक चौक थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नाले के पास डीपी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 23 तेजानगर में नाले में महिला औंधे मुंह पड़ी नजर आई। क्षेत्रीय लोगों ने माणक चौक थाना को खबर दी। महिला की पहचान ईश्वर नगर निवासी कमला बाई के रूप में हुई है।
सुबह 6 निकली थी घर से कमला
परिजनों ने बताया कि कमला घर से सुबह कबाड़ा ( लोहा, प्लास्टिक, पॉलिथीन सहित अन्य) बीनने निकली थी। घटनास्थल पर बिजली के टूटे तार और एक बड़ा थैला मिला है। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि महिला कबाड़ा बीनने सुबह नाले में उतरी होगी और टूटे बिजली के तार से करंट लगने से उसकी मौत हो गई। माणक चौक थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Hemant Bhatt