सामाजिक सरोकार : अजाक्स के प्रांतीय नेता के विवादित बयान से श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज में आक्रोश
⚫ मुख्यमंत्री से वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
⚫ चरणबद्ध आंदोलन की दी चेतावनी
हरमुद्दा
रतलाम, 26 नवंबर। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और अजाक्स के प्रांतीय नेता संतोष वर्मा के विवादास्पद बयान ने ब्राह्मण समाज में आक्रोश पैदा कर दिया है। श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज रतलाम इकाई ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की है कि ऐसे अधिकारियों को तत्काल बर्खास्त किया जाए और वर्मा द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए।
श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज रतलाम इकाई के अध्यक्ष सुरेश जोशी ने बताया कि श्री वर्मा, जो अजाक्स के प्रांतीय अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने आरक्षण की अवधि पर टिप्पणी करते हुए यह विवादित बयान दिया। उनके भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वर्मा ने कथित तौर पर कहा "आरक्षण तब तक जारी रहना चाहिए, जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान में नहीं देता या उससे संबंध नहीं बनता।"
अशोभनीय और ब्राह्मण बेटियों का अपमान
श्री जोशी ने इसे अशोभनीय, जातिवादी और ब्राह्मण बेटियों का अपमान बताया। उन्होंने अधिकारी के खिलाफ तुरंत कएफआईआर दर्ज करने और सेवा आचरण नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
वैमनस्यता फैलाने वाले अधिकारी को करें बर्खास्त
श्री त्रिवेदी नेवाडा ब्राह्मण समाज रतलाम इकाई के पूर्व अध्यक्ष शकुंतला त्रिवेदी जितेंद्र भट्ट, हरिओम जोशी, मनकामनेश्वर जोशी, डॉ. ओमप्रकाश जोशी, रतलाम इकाई के सचिव बृजेंद्र नंदन मेहता, कोषाध्यक्ष प्रकाश उपाध्याय, अनिल भट्ट, भरत किशोर भट्ट, अक्षयप्रसाद मेहता, नर्मदा शंकर भट्ट, पुष्पेंद्र जोशी, जसवंत जोशी, महेश जोशी एवं समस्त समाजजन ने बयान का विरोध करते हुए निंदा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मांग की गई है कि समाज में ऐसी वैमनस्यता फैलाने वाले अधिकारी को तुरंत बर्खास्त करें। यदि ऐसा नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
Hemant Bhatt