मुख्यमंत्री द्वारा भूमि अधिग्रहण पर 4 गुना मुआवजा देने के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत
⚫ भाजपा किसान मोर्चा ने माना मुख्यमन्त्री का आभार
हरमुद्दा
रतलाम, 24 अप्रैल। मुख्यमंत्री द्वारा भूमि अधिग्रहण पर 4 गुना मुआवजा देने के ऐतिहासिक फैसले का भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला रतलाम द्वारा स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का आभार माना।
जिला मीडिया प्रभारी राकेश पांचाल ने बताया कि कैबिनेट में ग्रामीण क्षेत्र के किसानों के भू अर्जन भूमि का मुआवजा चार गुणा करने के किसान हितैषी फैसला लेने पर कोर्ट चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी जिला रतलाम एवं भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी जिले के जनप्रतिनिधियों ने फैसले को लेकर स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव का आभार व्यक्त किया।
यह थे मौजूद
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर लाल पाटीदार, भाजपा किसान मोर्चा जिला महामन्त्री बद्रीलाल चौधरी की प्रमुख उपस्थिति में मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया जिसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़, सांसद प्रतिनिधि कैलाश पाटीदार, कार्यालय मंत्री आशीष पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य गणेश मंडिया, रघुवीर सिंह शक्तावत, जुझार सिंह जोधा , मनमोहन सिंह सोनगरा, कैलाश जाट, मोहन चौधरी, मुंशी डोडियार, फतेह सिंह कुंडा, महावीर सिंह, ऋषिराज सिंह, अशोक धाकड़, अंबाराम मईडा, रामचंद्र गुर्जर, राहुल पाटीदार, सहित जिले के किसान मोर्चा एवं भाजपा के कार्यकर्ता, जिला पंचायत सदस्य, सरपंच जनपद प्रतिनिधि एवं किसान मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष जिला पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी ने सभी का आभार माना।
Hemant Bhatt