अतिवृष्टि : रतलाम जिले का पिपलोदा हुआ पानी पानी, पंचेवा में 11 परिवार प्रभावित, 24 घंटे में लगभग 5 इंच बारिश दर्ज, ताल रहा सूखा

अतिवृष्टि : रतलाम जिले का पिपलोदा हुआ पानी पानी, पंचेवा में 11 परिवार प्रभावित, 24 घंटे में लगभग 5 इंच बारिश दर्ज, ताल रहा सूखा

घर के चारों ओर पानी होने से एक महिला और दो बच्चे घर में हो गए कैद

⚫ अतिवृष्टि में प्रशासनिक  अधिकारी आपदा प्रबंधन के जिम्मेदार सतत भ्रमण पर 

हरमुद्दा
रतलाम, 5 सितंबर। मौसम विभाग द्वारा जारी की गई भारी बारिश की चेतावनी के तहत पिपलोदा पानी पानी हो गया शुक्रवार सुबह 8:00 बजे तक बीते 24 घंटे में पिपलोदा में लगभग 5 इंच बारिश होने से बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए प्रशासनिक अमला सतत भ्रमणकर निगरानी करता रहा। पांचवा और राकोदा में रेस्क्यू करना पड़ा।  खास बात यह रही कि अतिवृष्टि के पूर्वानुमान के बावजूद जिले का लाल क्षेत्र सूखा रहा।

जिले में हो रही लगातार भारी बारिश के चलते कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशानुसार प्रशासनिक  अधिकारी नदी, नालों, पुल-पुलियाओं पर सतत् निगरानी रखे हुए है। एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित अधिकारी  अपने-अपने क्षेत्र में सतत् भ्रमण पर रहे। 

पिपलोदा के बाद रावटी में 110 मिमी बारिश दर्ज

शुक्रवार सुबह 8 बजे समाप्त हुए बीते 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश पिपलोदा में 118 मिमी दर्ज की गई वहीं कल क्षेत्र में सुख रहा जिले में औसत बारिश 50 मिमी दर्ज की गई। 

45 लोगों को पहुंचा सुरक्षित स्थान पर

पिपलोदा तहसीलदार ने बताया कि अतिवृष्टि से ग्राम पंचेवा में 11 परिवार प्रभावित हुए है, उनके मकानों में पानी घुस जाने पर लगभग 45 व्यक्तियों के रहने एवं खाने की व्यवस्था ग्राम पंचायत तथा आंगनवाड़ी केंद्र में की गई। ग्राम राकोदा में एक मकान चारों तरफ पानी से घिर जाने के कारण एक महिला एवं दो बच्चे फंसे हुए थे। उनको निकाल कर सुरक्षित स्थान पर भेजा  गया। 

आवागमन करवाया बंद

राजस्थान रोड सुखेड़ा पर पुलिया पर से तेज पानी जाने के कारण दोनों तरफ बैरियर लगवाए गए है जिससे आवागमन बंद रहे। बाढ प्रभावित सभी क्षेत्रों में प्रशासनिक अधिकारी निगरानी बनाये हुए है। 

पुलिया पर नहीं करने की हिदायत

आमजन को बाढ़, अतिवृष्टि की स्थिति में सहायता प्रदान कर रहे है एवं नदी-नाले पार नहीं करने एवं पुल-पुलियाओं पर बाढ़ का पानी होने की स्थिति में आवागमन नहीं करने के लिए समझाईश दे रहे है।