नाकाबंदी में सफलता : मंदिर के पास नाकाबंदी में अवैध पिस्तौल, 8 कारतूस के साथ जगदीश और शादाब को किया गिरफ्तार

नाकाबंदी में सफलता : मंदिर के पास नाकाबंदी में अवैध पिस्तौल, 8 कारतूस के साथ जगदीश और शादाब को किया गिरफ्तार

सवा लाख की मोटरसाइकिल जब्त

⚫ एक आरोपी हुआ फरार

हरमुद्दा
रतलाम, 23 फरवरी। मंदिर के पास नाकाबंदी में जगदीश और शादाब के पास से अवैध पिस्तौल मिली। इसके साथ ही आठ कारतूस भी जब्त किए गए। पुलिस ने सवा लाख की मोटरसाइकिल के साथ दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी एजाज फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। 

पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोप

जिले में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना आलोट पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में थाना आलोट पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर प्रभावी कार्रवाई की गई।

रोककर की पूछताछ

मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर थाना आलोट पुलिस टीम द्वारा जीवनगढ़ रोड, महादेव मंदिर के पास नाकाबंदी की गई। इस दौरान जावरा की ओर से आ रही सफेद रंग की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 43 ZL 2994) पर सवार दो व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई।

दोनों आरोपी रतलाम जिले के

पूछताछ में शादाब पिता शहजाद खाँ मेव, उम्र 25 वर्ष, निवासी खेडाखेड़ी नयापुरा, थाना आईए जावरा, जिला रतलाम तथा जगदीश पिता अमरनाथ कालबेलिया, उम्र 26 वर्ष, निवासी खेडाखेड़ी नयापुरा, थाना आईए जावरा, जिला रतलाम निकले।दौरान आरोपी शादाब की तलाशी लेने पर उसके पेंट के पीछे कमर (अंट) से एक अवैध पिस्टल बरामद हुई। पिस्टल के मैगजीन की जांच करने पर उसमें से 08 जिंदा राउण्ड मिले।
दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर जब्ती की कार्रवाई की गई। अपराध क्रमांक 78/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

उज्जैन के एजाज से खरीदी पिस्तौल

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी शादाब ने उक्त पिस्तौल एवं 8 राउण्ड एजाज पिता उस्मान मेव, निवासी नागदा रोड खाचरोद, हाल मुकाम विराट नगर गली नं. 03, उज्जैन से खरीदना बताया है। आरोपी एजाज की तलाश जारी है एवं प्रकरण में विवेचना की जा रही है।

सराहनीय भूमिका 

इस कार्रवाई में निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम (थाना प्रभारी आलोट), उप निरीक्षक प्रमोद राठौर, आरक्षक अभिनन्दन, दीपक, अंकित काला, बाबूलाल, विश्वेन्द्र का सराहनीय भूमिका रही।