श्रद्धांजलि : रतलाम के वरिष्ठ अभिभाषक सुनील कुमार जैन का निधन
⚫ शाम 4 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा
हरमुद्दा
रतलाम, 31 अगस्त। शहर के सर्वप्रिय, मृदुभाषी, समाजसेवी एवं मिलनसार स्वभाव के धनी वरिष्ठ अभिभाषक सुनील कुमार जी जैन का सोमवार को रतलाम में निधन हो गया। उनके देहावसान की सूचना मिलते ही जैन समाज, अभिभाषक संघ एवं मित्र वर्ग सहित पूरे शहर में शोक की लहर छा गई।

घनिष्ठ और खास मित्र एडवोकेट सुनील पारिख ने बताया कि रात को करीब 1:30 बजे अचानक तबीयत खराब हुई। तत्काल अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें सोते समय साइलेंट अटैक आया। श्री जैन लायंस क्लब, बॉडी बिल्डिंग संगठन सहित कई संस्थाओं को प्रभावी रूप से चलाया। वर्तमान में जिला अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष भी थे।
तहसीलदार बेटी पुलकित के पिता थे
वे स्व. श्री ईश्वर चंद जैन एवं कांता जैन के सुपुत्र, दूरदर्शन के दिलीप कुमार के छोटे भ्राता थे। स्व. सुनील कुमार जैन, एडवोकेट श्रेयांश एवं सुरभि के काकाजी, पदमेश तथा तहसीलदार पुलकित के पूज्य पिता थे। इसके साथ ही वे दुबई निवासी सुमित कुमार के काका ससुर एवं भोपाल निवासी राहुल कुमार के पूज्य ससुर थे।
अंतिम यात्रा का समय एवं स्थान
⚫ समय : 31 अगस्त 2026 (सोमवार), सायं 4:00 बजे
⚫ प्रस्थान स्थल: निज निवास — 96, राजीव नगर, कस्तूरबा नगर, रतलाम
⚫ मुक्तिधाम: जवाहर नगर मुक्तिधाम, रतलाम
Hemant Bhatt