ज्ञान विज्ञान : सान्दीपनि विद्यालय विनोबा रतलाम की दो छात्राओ का चयन राज्य स्तर के लिए
⚫ चयनित होने पर जाएगी राष्ट्रीय शिविर में
हरमुद्दा
रतलाम, 2 दिसंबर। विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2025 वी वी एम लेवल -2 के अंतर्गत आयोजित परीक्षा में राज्य स्तर के लिए सान्दीपनि विद्यालय विनोबा रतलाम की दो छात्राओ का चयन हुआ है। विद्यालय की कक्षा 11 वीं में अध्ययनरत अक्षरा चौहान और सूफिया अब्बासी ने उच्च अंक प्राप्त करके चयन की पात्रता हासिल की है।

यह जानकारी गतिविधि प्रभारी बिंद्राक्षी पंवार ने देते हुए बताया कि लेवल 2 से चयनित दोनों छात्राएं राज्य स्तरीय शिविर में भाग लेंगीं, जहां से चयन होने पर राष्ट्रीय शिविर में मौका मिलेगा।
उपलब्धि पर हर्ष
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी अनिता सागर, जिला विज्ञान अधिकारी जितेंन्द्र जोशी, प्राचार्य संध्या वोरा, सहायक जिला विज्ञान अधिकारी स्वतंत्र क्षोत्रिय और स्टाफ सदस्यों ने शुभकामनाएं दी है।
क्या है विद्यार्थी विज्ञान मंथन
"विद्यार्थी विज्ञान मंथन (VVM) 2025-26, कक्षा 6 से 11 के छात्रों के लिए एक राष्ट्रीय विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा है, जिसे विज्ञान भारती (VIBHA) और राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) के सहयोग से आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा का उद्देश्य वैज्ञानिक प्रतिभा वाले छात्रों की पहचान करना और उन्हें प्रोत्साहित करना है।"
⚫ गजेन्द्र सिंह राठौर, अंतराष्ट्रीय शिक्षाविद एवं अध्यक्ष रतलाम एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स
Hemant Bhatt