सामाजिक सरोकार : ... और फोन आते ही पहुंच गए रक्तदाता रक्तदान करने, पीड़ितों के जीवन में खुशियों के रंग भरने

सामाजिक सरोकार : ... और फोन आते ही पहुंच गए रक्तदाता रक्तदान करने, पीड़ितों के जीवन में खुशियों के रंग भरने

विकट परिस्थिति में विभिन्न संगठनों के माध्यम से 32 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

⚫ मानव सेवा समिति ने किया सभी का सम्मान

हरमुद्दा
रतलाम, 8 मार्च। जब अचानक जिले के विभिन्न स्थानों से रक्त की मांग बढ़ गई तो मानव सेवा समिति ने समाजसेवी संगठनों के रक्तदाताओं को फोन किया। सभी तत्काल पहुंचे और 32 यूनिट रक्त एकत्र हो गया। इस तरह पीड़ित लोगों के जीवन में रक्तदान से रंग उत्सव के पूर्व खुशियां भर दी। 

मानव सेवा समिति के पूर्व ब्लड बैंक प्रभारी गोविंद काकानी ने बताया कि रक्त की आवश्यकता हुई, रक्त की मांग मानव सेवा समिति पर 7 मार्च को 46 यूनिट हो गई। 

सभी ने घुमाए फोन फटाफट आए रक्तदाता

रक्त की अत्यधिक आवश्यकता को पूरी करने के लिए मानव सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल मुरली वाला, पूर्व सचिव गोपालकृष्ण सोढ़ानी , हेमंत मेहता, राजेश सोमानी, निर्मल कटारिया, डॉ. इंदरमल मेहता, पूर्व ब्लड बैंक प्रभारी गोविंद काकानी के संयुक्त प्रयास से रक्तदाताओं को मोबाइल से संपर्क कर बुलाया गया।

यह सभी आए विकट परिस्थिति में रक्तदान करने

विकट परिस्थिति में  32 रक्तदाताओं ने विभिन्न संगठनों के माध्यम से रक्तदान किया जिसमें  माहेश्वरी युवा संगठन रतलाम के अंकित माहेश्वरी, उमेश मारोठिया, पंकज मुंदडा, राहुल माहेश्वरी, अंकित गायकवाड़, दिव्यांश लाठी, विवेक उपाध्याय, ऋषिराज सुराणा, जैन दिवाकर नवयुवक मण्डल रतलाम के विपिन श्रीमाल, शीतल काबरा  के प्रयास से पलाश जैन,  विपुल अग्रवाल, रितेश कुमार कटारिया, संजय मेहता, सन्देश जैन, अर्पित  गादिया,  कुमार पाल मूणत, दीपांशु कटारिया,  वैभव कटारिया के अलावा दशरथ पाटीदार, दीपक पाटीदार, अभिषेक पाटीदार, शुभम सकलेचा, संजय शर्मा (मालिक), राकेश पाटीदार, कमलेश कटारिया, समीर नायर, सतीश भलमे, आशीष व्यास, जयदीप जैन, नेपाल सिंह सिसोदिया, भाग्गेश गुमास्ते एवं अमित चौरड़िया आदि ने रक्तदान कर मानवता के लिए दूसरे के जीवन में खुशियों रूपी रंग देने का प्रशंसनीय कार्य मानव सेवा समिति रक्त कोष पहुंचकर किया। रतलाम, जावरा, नागदा के अस्पतालों के मरीजों को रक्त मिला।

किया सभी को सम्मानित

सभी रक्तदाताओं को मानव सेवा समिति की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।