टिकट चेकिंग : रतलाम मंडल ने एक दिन में 16.56 लाख रुपये का राजस्व अर्जित कर बनाया नया रिकॉर्ड
⚫ कई स्टेशनों पर चला विशेष अभियान
⚫ जांच के दौरान विभिन्न श्रेणियों के कुल 2249 प्रकरण दर्ज
हरमुद्दा
रतलाम, 28 अप्रैल। रतलाम मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने 27 अप्रैल को उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 16.56 लाख रुपए का राजस्व अर्जित कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। जांच के दौरान विभिन्न श्रेणियों के कुल 2249 प्रकरण दर्ज किए गए।

जिन संपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हीना वी. केवलरामानी के निर्देशन में वाणिज्य विभाग के अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने तथा बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे का रतलाम मंडल निरंतर सतर्क एवं सक्रिय है।
इन स्टेशनों पर चला विशेष अभियान
इस दौरान मंडल के प्रमुख स्टेशनों रतलाम, उज्जैन, इंदौर, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, दाहोद, देवास एवं डॉ. अम्बेडकर नगर सहित विभिन्न स्थानों पर एवं मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों में चेकिंग स्टादफ द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान विभिन्न श्रेणियों के कुल 2249 प्रकरण दर्ज

जांच के दौरान विभिन्न श्रेणियों के कुल 2249 प्रकरण दर्ज किए गए। यह उपलब्धि मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सतर्कता, प्रतिबद्धता एवं टीमवर्क का परिणाम है।
वैध टिकट से यात्रा करने का आह्वान
रतलाम मंडल यात्रियों से आह्वान किया है कि वे रेलवे परिसर एवं ट्रेनों में सदैव वैध टिकट/प्राधिकार के साथ ही यात्रा करें, ताकि सभी यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं गरिमापूर्ण यात्रा का अनुभव मिल सके।
Hemant Bhatt