मिली जिले की कमान : ईमानदार छवि वाली तेज तर्रार वैशाली जैन ने पदभार ग्रहण किया जिला पंचायत सीईओ का
⚫ शासकीय योजनाओं का होगा सफल क्रियान्वयन
⚫ गलत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
⚫ ईमानदारी के साथ जनहित के कार्य समय पर करने वाले प्रशंसनीय
हरमुद्दा
रतलाम 6 अक्टूबर। तेज-तर्रार और कड़े निर्णयों के लिए मशहूर आईएएस अधिकारी एवं रीवा की पूर्व एसडीएम वैशाली जैन सोमवार को जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। ईमानदार वाली जैन का कहना है कि गलत कार्य करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। शासकीय योजनाओं का जनहित में सफल क्रियान्वयन करना ही लक्ष्य रहेगा। सभी से अपेक्षाएं की जिस कार्य के लिए उनकी नियुक्ति हुई है वह इमानदारी पूर्वक समय पर करें।
प्रदेश में ईमानदारी के साथ साहसिक कार्य करने वाली आईएएस अधिकारी जैन ने अपनी कार्यशैली से प्रदेश में अलग ही प्रतिष्ठा बनाई है। काफी कम समय में प्रशासनिक हलकों में एक सशक्त अधिकारी के रूप में स्थापित हो गई।
कार्यालय अधीक्षक ने किया पुष्प गुच्छ से स्वागत

नवागत सीईओ का स्वागत करते हुए कार्यालय अधीक्षक
सोमवार को जिला पंचायत में सीईओ का पदभार ग्रहण करने के पश्चात अधिकारी कर्मचारी की ओर से जिला पंचायत कार्यालय अधीक्षक शाकिर हुसैन मंसूरी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
शासकीय योजनाओं को समय पर मूर्ति रूप देना ही मकसद
चर्चा में बताया कि शासकीय योजनाओं को मूर्त रूप देना ही मुख्य मकसद है। आमजन को सुविधा मिले। इसके लिए समय पर कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारी प्रशंसनीय रहेंगे। सुश्री जैन का मानना है कि जिस कार्य के लिए हमें चयनित किया है, उसमें बिल्कुल भी कौताही नहीं बरते। अपना कार्य निष्ठा के साथ करते रहें।
रतलाम जिले को है काफी अपेक्षाएं
उल्लेखनीय की रतलाम जिला पंचायत की नवागत सीईओ ने रीवा के कार्यकाल में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के खिलाफ कठोर कदम उठाए। इनकी कार्रवाइयों से आम जनता को राहत मिली। जिस ईमानदारी और सख्ती से काम किया, ऐसी ही अपेक्षा रतलाम जिले को भी है।
जैन सिस्टर्स के नाम से देशभर में प्रसिद्ध
वैशाली जैन और उनकी बहन गोंडा की सीडीओ अंकिता जैन की जोड़ी ‘जैन सिस्टर्स’ के नाम से देशभर में जानी जाती है। दिल्ली की रहने वाली दोनों बहनों ने यूपीएससी में शानदार प्रदर्शन किया। दोनों की कहानी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
Hemant Bhatt