साहित्य सरोकार : साहित्यकार अजहर हाशमी की जयंती मनाएंगे मंगलवार को, स्मृतियों को करेंगे सांझा

साहित्य सरोकार : साहित्यकार अजहर हाशमी की जयंती मनाएंगे मंगलवार को, स्मृतियों को करेंगे सांझा

अजहर हाशमी से जुड़ी स्मृतियों की शब्दांजलि में व्यक्त करेंगे आयोजन  ‘अल्फ़ाज़’ में

हरमुद्दा
रतलाम, 13 जनवरी। हिंदी साहित्य के मूर्धन्य साहित्यकार, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि एवं चिंतक प्रोफेसर अजहर हाशमी की जयंती 13 जनवरी को  साहित्यिक गरिमा और आत्मीय भावों के साथ मनाई जाएगी। यह आयोजन उनके शिष्यों, विद्यार्थी परिवार एवं साहित्य मनीषियों द्वारा ‘अल्फ़ाज़’  अजहर हाशमी से जुड़ी स्मृतियों की शब्दांजलि  के रूप में संपन्न होगा।

कार्यक्रम का आयोजन प्रो. अजहर हाशमी के निवास स्थान 32, एमआईजी, इंदिरा नगर, रतलाम में में प्रातः 10:30 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर उनके जीवन, साहित्यिक योगदान एवं व्यक्तित्व से जुड़ी स्मृतियों को सांझा किया जाएगा।

शब्द बनेंगे सम्मान और श्रद्धा का माध्यम

कार्यक्रम में विद्यार्थी, साहित्यप्रेमी एवं उनके निकट सहयोगी अपनी भावनाओं को कविता, संस्मरण, आलेख एवं मुक्त अभिव्यक्ति के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे। ‘अल्फ़ाज़’ के अंतर्गत यह आयोजन न केवल जयंती का उत्सव होगा, बल्कि एक ऐसे शिक्षक और साहित्यकार के प्रति कृतज्ञता का भाव भी प्रकट करेगा, जिन्होंने अनेक पीढ़ियों को भाषा, संवेदना और संस्कारों से समृद्ध किया है। यह आयोजन सादगी, आत्मीयता और साहित्यिक सौहार्द्र के वातावरण में संपन्न होगा, जिसमें शब्द ही सम्मान और श्रद्धा का माध्यम बनेंगे।