सामाजिक सरोकार : प्रियजन की स्मृति में सेवा कार्यों के तहत दिए चिकित्सालयों को दवाई व संसाधन
⚫ डॉ. बैरागी दंपति ने पुत्र की स्मृति में 25000 से अधिक की दवाई सहित अन्य सामग्री बाल चिकित्सालय में भेंट
⚫ आईसीयू के लिए भेंट की बीपी मशीन शर्मा परिवार की ओर से
⚫ सामग्री में कपड़े दिए मानसिक रोगियों के लिए
हरमुद्दा
रतलाम, 20 सितंबर। भारतीय संस्कृति और संस्कार का पालन करते हुए श्राद्ध पक्ष में पूर्वजों एवं प्रियजनों की स्मृति में सेवा कार्यों के तहत चिकित्सालयों को दवाई व संसाधन भेंट किए ताकि जरूरतमंद को परेशानी ना हो।

समाजसेवी गोविंद काकानी ने बताया कि सामाजिक सरोकार के क्रम में डॉक्टर प्रणय बैरागी एवं डॉ. विशाखा बैरागी द्वारा सुपुत्र कौशलेंद्र बैरागी की स्मृति में लगभग रुपए 25000 हजार से ज्यादा राशि की बहुत ही महंगी दवाई, सिरिंज, सेनीटाइजर, फीडिंग ट्यूब, पेडियाट्रिक केनोला, पीएमओ लाइन, बच्चों के कपड़े, खिलौने, बर्तन आदि बाल चिकित्सालय में सिविल सर्जन डॉ. एम एल सागर , जिला रोगी कल्याण समिति सदस्य व काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी के सहयोग से शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आर सी डामोर, डॉ. अखंड प्रताप सिंह, डॉ. मनीष सिंह व नर्सिंग स्टाफ अधिकारी आरती गहलोत की मौजूदगी में गरीब एवं पीड़ित छोटे बच्चों के लिए दिए गए।
आईसीयू के लिए भेंट की बीपी मशीन शर्मा परिवार की ओर से

पूज्य पिताजी स्वर्गीय हेमराज शर्मा की स्मृति में सुपुत्र दीपक शर्मा, पत्नी कुसुम देवी हेमराज शर्मा द्वारा जिला चिकित्सालय के आईसीयू वार्ड में गंभीर मरीज की आवश्यकता अनुसार आधुनिक ब्लड प्रेशर नापने की मशीन, आई सी यू वर्ड सिस्टर संगीता मसीही, गगन माल एवं प्रिया चौकीकर को शर्मा परिवार एवं जिला रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी की उपस्थिति में भेंट किया।
सामग्री में कपड़े दिए मानसिक रोगियों के लिए
दीपक डोसी द्वारा रिचार्जेबल सेल, चार्जर, मानसिक रोगियों के लिए दैनिक उपयोग में आने वाली सामग्री एवं कपड़े प्रदान किए गए।
किया धन्यवाद ज्ञापित
समाजसेवी गोविंद काकानी ने फाउंडेशन के माध्यम से पीड़ित के लिए सहयोग करने वाले सभी आत्मीयजन का फाउंडेशन के सभी सदस्यों की ओर से हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
Hemant Bhatt