श्रद्धांजलि : उद्योगपति नरेश झालानी का निधन, रविवार को निकलेगी अंतिम यात्रा
⚫ त्रिवेणी मुक्ति धाम पर होगा अंतिम संस्कार
हरमुद्दा
रतलाम, 19 जुलाई। पूर्व विधायक स्व. शिवकुमार झालानी के पुत्र नरेश झालानी शनिवार सुबह 5:30 इंदौर के निजी अस्पताल में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे उपचार के लिए इंदौर गए थे, वहीं अंतिम सांस ली। श्री झालानी की अंतिम यात्रा 20 जुलाई रविवार को सुबह 10 बजे गौशाला रोड स्थित रामभवन से निकलेगी और त्रिवेणी मुक्तिधाम पर पहुंचेगी। मधुभाषी और मिलनसार स्वभाव के धनी नरेश झालानी अपने पीछा भरा पूरा परिवार छोड़ गए है।

सामाजिक कार्य में विशेष रुचि
श्री झालानी धार्मिक व सामाजिक कार्यो में विशेष रूचि रखते थे। वे संभागीय उद्योग संघ रतलाम के अध्यक्ष रहे हैं। इसके साथ ही आप आई.टी.आई रतलाम एवं आलोट के चेयरमैन तथा सी.आई.आई. में सदस्य रहे। बुद्धेश्वर आश्रम सहित अनेक संस्थाओं से जुड़े रहे। चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सदस्य रहे। शैक्षणिक संस्था सत्य साईं विद्या विहार गौशाला रोड के चेयरमैन सहित अनेक शैक्षणिक संस्थानों से जुडे रहे है। साथ ही मीडिया संस्थाओं से जुड़े होकर श्रीविजन नेटवर्क के संस्थापक भी रहे हैं। अनेक बार विदेश यात्रा कर उद्योगों को बढ़ाने के लिए सतत प्रयास किए।
शोक की लहर
59 वर्षीय श्री झालानी हमेशा निसहाय की मदद के लिए तत्पर रहते थे। धार्मिक, व्यापारिक, सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी झालानी परिवार के सदस्य श्री झालानी के आकस्मिक निधन से उघोग जगत सहित अनेक संस्थाओं मे शोक की लहर छा गई हैं। उनके इस आकस्मिक निधन पर अनेक संस्थाओं ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
Hemant Bhatt