भारत-पाक के बीच ज़मीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद

भारत-पाक के बीच ज़मीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद

⚫ विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा

⚫ सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 12 बजे फिर करेंगे बात

हरमुद्दा
नई दिल्ली,शनिवार 10 मई। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ऑपरेशन सिंदूर पर प्रेस ब्रीफिंग के दौरान युद्ध विराम के कार्यान्वयन की पुष्टि की।

https://youtu.be/weShfV8xx74?si=SsB-LAtcchL0ZYeI

पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक ने आज दोपहर 15:35 बजे भारत के सैन्य संचालन महानिदेशक को फोन किया। उनके बीच यह सहमति बनी कि दोनों पक्ष आज 17:00 बजे IST से ज़मीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे

इस सहमति को लागू करने के लिए दोनों पक्षों को निर्देश दिए गए हैं। विदेश सचिव ने कहा कि सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 12:00 बजे फिर से बात करेंगे