नीट एग्जाम : 3347 में से 3256 विद्यार्थियों ने दी मेडिकल कोर्स में प्रवेश की परीक्षा
⚫ हर केंद्र पर रहे परीक्षार्थी अनुपस्थित
⚫ उड़नदस्ते ने की जांच
हरमुद्दा
रतलाम, 4 मई। रविवार को शहर के आठ परीक्षा केंद्रों पर मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित नीट परीक्षा आयोजित हुई जिसमें 3347 में से 3256 विद्यार्थी ही परीक्षा दे पाए। 91 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर में नीट एग्जाम के लिए बनाए गए आठ परीक्षा केदो पर परीक्षा हुई परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही भारी सुरक्षा व्यवस्था लगी हुई थी 11 बजे से परीक्षा केंद्र के अंदर परीक्षार्थियों को प्रवेश देना शुरू कर दिया गया था।

2 बजे परीक्षा शुरू हुई, जो की 3 घंटे चली और 5 बजे समाप्त हुई। मगर परीक्षार्थी 30 मिनट के बाद बाहर आए।

3347 में से 3256 ने दी परीक्षा
डिप्टी कलेक्टर एवं नीट एग्जाम रतलाम की नोडल अधिकारी आर्ची हरित ने "हरमुद्दा" कोबताया कि रतलाम शहर में लगभग 3347 परीक्षार्थी में से शहर के 8 केन्द्रों पर कुल 3256 परीक्षार्थी शामिल हुए। सर्वाधिक परीक्षार्थी 552 शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में रहे, जहां पर केवल सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सबसे कम परीक्षार्थी महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उ.मा.वि में 227 रहे। यहां पर भी 7 अनुपस्थित रहे। स्वामी विवेकानन्द वाणिज्य महाविद्यालय सर्वाधिक 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
उड़नदस्तों की रही निगरानी
गठित उडनदस्तों में एसडीएम अनिल भाना परीक्षा केन्द्र पी.एम.श्री केन्द्रीय विद्यालय के लिए, नायब तहसीलदार रामकलेश साकेत रेलवे हायर सेकेण्डरी स्कूल, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि, नायब तहसीलदार आशीश उपाध्याय महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उ.मा.वि., मनोज चौहान शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, सविता राठौर शासकीय कन्या महाविद्यालय, अश्विनी गोहिया जवाहर शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल तथा प्राची गायकवाड स्वामी विवेकानन्द वाणिज्य महाविद्यालय रतलाम के लिए उडनदस्ता प्रभारी बनाया गया था। उडनदस्तों द्वारा निगरानी की गई। सभी परीक्षा केन्द्रों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए।
Hemant Bhatt