सामाजिक सरोकार : बीमारियों को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास सराहनीय

सामाजिक सरोकार : बीमारियों को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास सराहनीय

आई एम ए के अध्यक्ष डॉक्टर गोपाल यादव ने कहा

⚫ रोटरी क्लब ऑफ रतलाम डायमंड एवं एम पी एम एस आर यू के संयुक्त तत्वावधान हुआ निशुल्क शिविर

⚫ थायरॉयड, शुगर, लिपिड प्रोफ़ाइल, हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड की जांच करवाई 57 मरीजों ने

हरमुद्दा
रतलाम, 22 जून। वर्तमान में सामाजिक संस्थाओं द्वारा निःशुल्क जांच एवं आमजन में बीमारियों को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास सराहनीय है। ऐसे शिविर गरीब बस्तियों में ज्यादा से ज्यादा लगाने की आवश्यकता है। रोटरी क्लब डायमंड द्वारा निरन्तर सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज सेवा सराहनीय है।


यह विचार आई एम ए के अध्यक्ष डॉक्टर गोपाल यादव ने व्यक्त किए। डॉ. यादव रोटरी क्लब ऑफ रतलाम डायमंड एवं एम पी एम एस आर यू के संयुक्त तत्वावधान में हुए शिविर में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।

शिविर में जांच करवाई 57 मरीजों ने

समाजसेवी अश्विनी शर्मा ने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ रतलाम डायमंड एवं एम पी एम एस आर यू के संयुक्त तत्वावधान निशुल्क थायरॉयड, शुगर, लिपिड प्रोफ़ाइल, हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड एवं अन्य रोगों के जांच के लिए शिविर 57 मरीजों का परीक्षण किया गया। 

सेवा के लिए किया सम्मान

इस अवसर पर डॉ. यादव का स्वागत सचिव प्रदीप छिपानी, मिथिलेश मिश्रा, राजेश तिवारी ने किया। शिविर में उल्लेखनीय सेवा के लिए राहुल रोगे, शुभम जैन का स्वागत अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने किया। 

यह थे मौजूद

इस अवसर रसीद खान, मनोज असाटी, मनीष वर्मा, प्रकाश अग्रवाल, रविंद्र ठाकुर, ललित विजय, राहुल श्रीवास्तव, निखिल मिश्रा, देव सिसोदिया उपस्थित रहे।