घेराबंदी : हथियारों के साथ इंदौर के चार आरोपी रतलाम जिले में गिरफ्तार

घेराबंदी : हथियारों के साथ इंदौर के चार आरोपी रतलाम जिले में गिरफ्तार

सरदार पंजाबी ढाबा के सामने हुई कार्रवाई

⚫ 20 लाख की सफारी कार भी जब्त

हरमुद्दा
रतलाम, 5 मई। जिले की थाना रिंगनोद पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ इंदौर के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों अतुल, अभिराज, राहुल और संजय से पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थाना रिंगनोद के अंतर्गत चौकी ढोढर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। सरदार ढाबे के सामने घेराबंदी के दौरान एक काले रंग की टाटा सफारी कार (क्रमांक MP-09-AJ-0090) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में सवार आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

हथियार को जब्त कर हुई कार्रवाई

इस कार्रवाई में वाहन सहित अवैध हथियार को जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना रिंगनोद में अपराध क्रमांक 176/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों से हथियार के स्रोत एवं अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

इन्हें किया गिरफ्तार

⚫ अतुल पिता श्यामलाल राजनोद, (29), निवासी इंदौर

⚫ अभिराज पिता माधवसिंह बघेल, (38), निवासी इंदौर

⚫ राहुल पिता जयनारायण सोलंकी, (31), निवासी इंदौर

⚫ संजय पिता सुरेश मालवीय, (29), निवासी इंदौर

यह किया जब्त

⚫ आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस (कीमत लगभग ₹24,000/-)

⚫ टाटा सफारी कार (क्रमांक MP-09-AJ-0090, कीमत लगभग ₹20,00,000/-) जब्त किए हैं।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनंद सिंह आजाद, उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, आरक्षक कृष्णपाल सिंह, राधेश्याम, रविंद्र सिंह, शोभाराम शर्मा एवं नरेंद्र सिंह जगावत की सराहनीय भूमिका रही।