श्रद्धांजलि : प्रसिद्ध चिकित्स डॉक्टर सर्राफ का निधन, अंतिम संस्कार आज
⚫ चिकित्सा जगत में शोक
हरमुद्दा
रतलाम, 28 अगस्त। शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर प्रकाश सराफ का निधन हो गया। उनके निधन से चिकित्सा जगत में शोक व्याप्त है। डॉक्टर सर्राफ का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा।

वेदव्यास कॉलोनी में अंकुर हॉस्पिटल के संचालक डॉ. प्रकाश सर्राफ अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। मिलनसार हंसमुख विभिन्न संस्थाओं में सक्रिय प्रसिद्ध रोग विशेषज्ञ आशा सर्राफ के जीवन साथी एवं डॉक्टर ओनिल सर्राफ के पिताजी थे। आशी और यशवीर सर्राफ के दादाजी श्री सर्राफ की अंतिम यात्रा 28 अगस्त को शाम 4 बजे निवास स्थान वेद व्यास कॉलोनी अंकुर हॉस्पिटल से त्रिवेणी मुक्तिधाम जाएगी।
Hemant Bhatt