पुलिस कार्रवाई : अब शराब ले जाते हुए पकड़ा हरिया कंजर को, कब्जे से मिली 09 मोटरसाइकिल चोरी

पुलिस कार्रवाई : अब शराब ले जाते हुए पकड़ा हरिया कंजर को, कब्जे से मिली 09 मोटरसाइकिल चोरी

⚫ पूछताछ में कबूली चोरियां

⚫ निशानदेही पर जब्त की मोटरसाइकिलें

हरमुद्दा
रतलाम, 10 जनवरी। पुलिस की कड़ी नजर के फल स्वरूप अवैध शराब का परिवहन करते हुए हरिया कंजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आबकारी एक्ट के तहत फैक्ट्री में दर्ज किया गया पूछताछ हुई तो उसने विगत समय में 10 अन्य मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल की है। चोरी की गई मोटर सायकलों को उसने गांव के आसपास की तलाईयों, खाइयों तथा तंबोलिया के जंगल में चंबल नदी के पास खाई में छिपाकर रखा था। निशान देही पर पुलिस ने मोटरसाइकिलें जब्त की है।


पत्रकार वार्ता में पुलिस अध्यक्ष ग्रामीण विवेक कुमार लाल ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा कंजरो के आने जाने वाले रास्तों पर एंबुस लगाकर कड़ी निगरानी की जा रही है। 

अवैध शराब का परिवहन करते हुए किया गिरफ्तार

फरार आरोपी हरिया कंजर की क्षेत्र में गतिविधि की सूचना मिलने पर एंबुस लगाकर फरार आरोपी हरिया उर्फ हरिश पिता उदीया उर्फ उदयसिंह कंजर, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम टोकड़ा कंजर डेरा, थाना उन्हेल नागेश्वर, जिला झालावाड़ (राजस्थान) को अवैध शराब का परिवहन करते गिरफ्तार किया गया। आरोपी हरिया पर आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया।आरोपी के कब्जे से अवैध कच्ची शराब 60 लीटर एवं अपराध में प्रयुक्त मोटर साइकिल बजाज पल्सर जब्त की। 

चोरियों का खुलासा

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वेच्छापूर्वक स्वीकार किया कि उसने विगत वर्षों में क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों एवं खेतों से कई मोटर सायकल चोरी की हैं।

⚫ आरोपी द्वारा दो माह पहले हाट पिपलिया - उणी रास्ते वाले खेत से हिरो एच एफ डीलक्स मोटर सायकल 

⚫ ग्राम पीरहिंगोरिया से पैसन प्रो मोटर सायकल 

⚫ करीबन पांच साल पहले ताल के कोठडी गांव से एक डीलक्स मोटर सायकल, 

⚫ दो साल पहले रिंगनोद के पास आलमपुर ठिकरिया गांव से प्लेटिना मोटर सायकल

⚫  बिनोली गांव से डिलक्स मोटर सायकल।

⚫ पिपलिया जोधा गांव से डिलक्स मोटर सायकल, 

⚫ करीबन एक साल पहले ताल के पास सांगाखेडा गांव के पास खेत से होण्डा साइन मोटर सायकल।

⚫ गांव खेताखेडी से  डिलक्स मोटर सायकले

⚫ ग्राम खेतखेड़ी से एच एफ 100 मोटर साइकिल चुराई थी 

निशानदेही पर जब्त की मोटरसाइकिलें

आरोपी ने यह भी बताया कि चोरी की गई मोटर सायकलों को उसने गांव के आसपास की तलाईयों, खाइयों तथा तंबोलिया के जंगल में चंबल नदी के पास खाई में छिपाकर रखा था।आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई उक्त सभी सायकलें जब्त कराई गई हैं। 

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक शंकर सिंह चौहान, निरीक्षक प्रकाश गडरिया, गठित एस आई टी एवं अनुभाग आलोट एवं अनुभाग जावरा ग्रामीण की टीम की सराहनीय भूमिका रही।