परिणाम में परेशानी : हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम जानने में विद्यार्थियों को हुई परेशानी

परिणाम में परेशानी : हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम जानने में विद्यार्थियों को हुई परेशानी

वाणिज्य समूह में रतलाम की मुस्कान जायसवाल प्रदेश की प्रावीण्य सूची में सातवें स्थान पर

⚫ विज्ञान समूह में नेहा मालव ने प्राप्त किया नौवां स्थान

⚫ हाई स्कूल की अवनि की नजर कलेक्टर की कुर्सी पर

⚫ सरकारी स्कूल वाले सुबह से दोपहर तक होते रहे परेशान, नहीं मिली प्रावीण्य सूची

⚫ सर्वर डाउन होने के कारण आई दिक्कत

हरमुद्दा
रतलाम, 6 मई। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा के परिणाम मंगलवार को घोषित हो गए मगर परिणाम जानने के लिए विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा सरकारी स्कूल में सुबह से दोपहर तक प्रवीण्य सूची उपलब्ध नहीं हो पाई विद्यार्थी परिणाम जानने के लिए बेताब नजर आए। खास बात यह रही की प्रदेश की प्रवीण ने सूची में रतलाम की मुस्कान जायसवाल ने सातवां स्थान हासिल किया है। वहीं नेहा मालव ने नौवां स्थान प्राप्त किया है। आदिवासी अंचल की अवनि जोशी की नजर कलेक्टर की कुर्सी पर है।

मंगलवार को जैसे ही सुबह 10:00 बजे परिणाम घोषित हुए वैसे ही सर्वर डाउन होने लगे। विद्यार्थियों को काफी परेशानी हुई। कई विद्यार्थी स्कूलों में इंतजार करते रहे कि अब परिणाम मिलेगा। पता चलेगा कि कितने अंक मिले हैं, मगर उन्हें निराशा ही हाथ लगी। यहां तक की स्कूल प्रबंधन भी आतुर नजर आया कि प्रदेश की प्रावीण्य सूची में हमारे स्कूल के विद्यार्थी है या नहीं। सुबह से दोपहर हो गई लेकिन परिणाम पता नहीं चला यही आलम जिला शिक्षा कार्यालय का भी रहा। 

गत वर्ष की तुलना में काफी सुधार हुआ परिणाम में

प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर ने हरमुद्दा को बताया कि हाई स्कूल कक्षा दसवीं का जिले का परीक्षा परिणाम 78.84% रहा हैं। जो कि गत वर्ष की तुलना में 20.84 फीसद अधिक है। इसी तरह हायर सेकेंडरी कक्षा 12वीं की का परीक्षा परिणाम 79.62% रहा है। पिछले वर्ष के परिणाम की तुलना में 10.62 फीसद अधिक है। अच्छी बात यह है कि इस बार दो छात्राओं ने प्रदेश की प्राइवेट में सूची में स्थान बनाया है। प्राइवेट स्कूल की छात्रा मुस्कान जायसवाल ने सातवां और नेहा ने नौवां स्थान हासिल किया है। 


सीए बनना चाहती है मुस्कान

मुस्कान जायसवाल

संत मीरा कॉन्वेंट स्कूल रतलाम विश्वमोहन लोढ़ा एवं मंगल लोढ़ा ने हरमुद्दा बताया कि वाणिज्य संकाय की छात्रा मुस्कान जायसवाल ने प्रदेश की प्रावीण्य में सूची में सातवां स्थान पाया है। मुस्कान का सपना सीए बनने का है। 500 में से 484 अंक प्राप्त कर 96.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। मुस्कान के पिता लक्ष्मीनारायण जायसवाल मंडी में अनाज व्यापारी हैं। बेटी के प्रदेश के मेरिट में आने पर स्कूल में मुस्कान के साथ मां व पिता भी मौजूद रहे। मुस्कान के गणित में 100 में से 100 नंबर आए हैं। मुस्कान कक्षा 10वीं में भी जिले की मेरिट में दूसरे स्थान पर आई थी। तब 97 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।

छात्र का स्वागत करते हुए स्कूल के संस्थापक लोढ़ा एवं संचालक मंडल सदस्य

इस दौरान स्कूल के संस्थापक विश्व मोहन लोढ़ा, संचालक मंडल के मंगल लोढ़ा, प्राचार्य अनीता गहलोत सहित शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अन्य मौजूद थे

डॉक्टर बनने की तमन्ना है नेहा की

 सेंट स्टीफन स्कूल की नेहा मालव पिता जोधराज मालव जीव विज्ञान समूह में पूर्णांक 500 में से 475 अंक प्राप्त कर नौवें स्थान पर रही। नेहा के पिता जोधराव मालव रेलवे डीजलशेड में हैं। मां वैदही मालव है। नेहा का कहना है कि उसे डॉक्टर बनना है।

स्कूल संचालक श्री उपाध्याय मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए

स्कूल संचालक संजय उपाध्याय ने बताया कि छात्र की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार काफी खुश है। छात्र को मिठाई खिलाकर बधाई शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। नेहा ने उपलब्धि का श्रेय स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं सहित माता-पिता को दिया है। 

अवनि की नजर कलेक्टर की कुर्सी पर

आदिवासी अंचल बाजना की छात्रा अवनि जोशी

आदिवासी अंचल के बाजना के होली फैमिली कन्वेंट स्कूल की छात्रा अवनि पिता ऋषिराज जोशी ने दसवीं की परीक्षा में 500 में से 488 अंक हासिल किए हैं। अवनि की मम्मी पूर्णिमा जोशी शिक्षिका है वहीं पिता ऋषिराज जोशी सहायक सचिव है। दादाजी दिनेश जोशी सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक हैं। दादीजी मनोरमा जोशी ने बताया कि अवनि न केवल पढ़ाई में अपितु पाककला में भी पारंगत है। सबसे कठिन मक्की की रोटी हाथों से बना लेती है, बेलन चकले की जरूरत नहीं पड़ती। अवनि का कहना है कि उसे आगे चलकर आईएएस की परीक्षा में सफल होना है, जिसकी तैयारी चल रही है।

सांदीपनि विद्यालय में 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत

सांदीपनि विद्यालय विनोबा रतलाम (वर्ल्डस बेस्ट स्कूल प्राइज विनर) स्कूल उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि में कक्षा दसवीं का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। 49 परीक्षार्थी में से
प्रथम श्रेणी 48 द्वितीय श्रेणी में एक उत्तीर्ण रहा। 
सर्वाधिक  95% अंक लक्ष्या जैन प्राप्त किए। 

कक्षा 12वीं के सभी 36 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

वहीं हायर सेकेंडरी की परीक्षा में शामिल 36 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए सर्वाधिक 91 फीसद अंक प्रिया राजपुरोहित ने हांसिल किए। विद्यार्थियों की बेहतर उपलब्धि पर स्कूल परिवार ने हर्ष जताया है।