पुलिस कार्रवाई : दीपक माली की जान लेने वाले दो नाबालिग सहित पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

पुलिस कार्रवाई : दीपक माली की जान लेने वाले दो नाबालिग सहित पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

ताल कस्बे में हुई थी रविवार की रात वारदात

⚫ डीजे पर अप शब्द बोलने के लिए किया था माना दीपक माली ने

⚫ डीजे संचालकों ने ले ली पीट पीट कर जान

⚫ घटना के बाद तीनों बेटियों का रोक दिया विवाह

हरमुद्दा
रतलाम, 21 अप्रैल। जिले के ताल कस्बे में डीजे पर डीजे संचालक द्वारा अपशब्द बोलने से मना करने पर मारपीट करने वाले दो नाबालिग सहित पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने दीपक चाकू मार कर और पीट पीट कर जान ले ली थी। ज्ञातव्य है कि तीन जगह से बारात आई थी और डीजे वाले भी आए थे। इसके बाद तीनों बेटियों का विवाह नहीं हो पाया। 


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल को कस्बा ताल के भोई मोहल्ला में विवाह समारोह के दौरान डीजे पर अपशब्द एवं गाली-गलौज को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। फरियादी पक्ष द्वारा आपत्ति जताने पर डीजे ऑपरेटर माखन उर्फ राहुल कुमावत एवं उसके साथियों द्वारा दिलीप माली के साथ विवाद कर मारपीट की गई।

बीच बचाव करने वालों के साथ भी की मारपीट

विवाद के दौरान आरोपी माखन कुमावत द्वारा दिलीप माली के पेट में चाकू से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने आए विनोद भोई एवं समरथ भोई के साथ भी आरोपियों द्वारा लोहे के पाइप से मारपीट की गई। घायल दिलीप माली को उपचार के लिए रतलाम ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।

किया प्रकरण पंजीबद्ध

घटना के संबंध में थाना ताल पर अपराध क्रमांक 203/2026 धारा 103(1), 109(1), 296(बी), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

किया गया टीम का गठन

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं प्रभारी एसडीओपी संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। 

बल तैनात कर स्थिति को किया नियंत्रित

कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना ताल, थाना बरखेड़ाकलां, थाना आलोट एवं चौकी खारवाकलां, हाटपिपलिया आदि से अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया गया।

पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी माखन उर्फ राहुल पिता अजय उर्फ ईश्वर कुमावत (26 वर्ष), निवासी सिलावट गली, मंदसौर, बापू पिता शंकरलाल कहार (30 वर्ष), निवासी ग्राम बसाड, थाना प्रतापगढ़ (राजस्थान), हरीश पिता कारुलाल भोई (22 वर्ष), निवासी बादरी भोई मोहल्ला, मंदसौर एवं दो विधि विरुद्ध बाल अपचारी सहित सभी आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया।

घटना में प्रयुक्त हथियार और डीजे जब्त

घटना में प्रयुक्त चाकू, लोहे का पाइप, डीजे वाहन (क्रमांक MP13GA5099) को पुलिस ने जब्त किया है। 

इनकी रही सराहनीय भूमिका

कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना ताल, थाना बरखेड़ाकलां, थाना आलोट, चौकी हाटपिपलिया, चौकी माननखेड़ा एवं चौकी ढोढर की पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।