मानव सेवा समिति का रक्त कोष प्रदेश की अग्रणीय रक्त कोषों की सूची में रखता स्थान

मानव सेवा समिति का रक्त कोष प्रदेश की अग्रणीय रक्त कोषों की सूची में रखता स्थान

इंदौर के प्रसिद्ध हेमेटोलॉजिस्ट डॉ. अक्षय लाहोटी ने कहा

⚫ डॉक्टर लाहोटी ने किया मानव सेवा समिति रक्त कोष का अवलोकन

हरमुद्दा
रतलाम, 5 अपैल। मानव सेवा समिति का रक्त कोष प्रदेश की अग्रणीय रक्त कोषों की सूची में स्थान रखता है। मानव सेवा समिति में स्वच्छता, अनुशासन एवं सेवा भाव से करने वाले सदस्यों की टीम देखकर बहुत अच्छा लगा।


यह बात इंदौर के प्रसिद्ध हेमेटोलॉजिस्ट डॉ. अक्षय लाहोटी ने कही। डॉ. लाहोटी कॉलेज रोड स्थित मानव सेवा समिति रक्त कोष में आए। मानव सेवा समिति में डॉक्टर लाहोटी का स्वागत पूर्व ब्लड बैंक प्रभारी गोविंद काकानी, डॉक्टर इंदरमल मेहता एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा किया गया।

रेलवे अस्पताल में हुए शिविर में शामिल होने आए थे डॉक्टर लाहोटी

रक्त संबंधित बीमारियों के लिए रेलवे अस्पताल में आयोजित शिविर में डॉक्टर लाहोटी आए थे। श्री काकानी के निवेदन पर रक्त कोष का अवलोकन किया। डॉ. लाहोटी को बताया गया कि मानव सेवा समिति का रक्त कोष पूरे रेलवे विभाग को रक्त की आपूर्ति करता है। 

छोटी-छोटी जानकारी से हुए अवगत

रक्त कोष निरीक्षण के दौरान  कार्य प्रणाली की संपूर्ण की जानकारी डॉ. मेहता द्वारा प्रदान की गई। अवलोकन के दौरान डॉक्टर लाहोटी द्वारा छोटी-छोटी जानकारी ली गई। किस प्रकार रोगी के परिजन को रक्त की आवश्यकता होने पर दिया जाता, कौन-कौन सी जांच की जाती, रक्त के अलग-अलग अव्यय की उम्र कितनी होती है, उसे कितने डिग्री टेंपरेचर पर सुरक्षित रखा जा रहा जैसे अनेक जानकारी लेकर उनसे नई टेक्नोलॉजी और समस्याओं के लिए पूछने पर उन्होंने उसका समाधान दिया।

थैलेसीमिया और सीकल सेल बच्चों को वर्षों से निशुल्क रक्त देता है रेलवे

मानव सेवा समिति सदस्य काकानी ने समिति के स्थापना से लेकर अब तक की जानकारी देते हुए बताया कि ब्लड बैंक स्थापना से अब तक रेलवे अस्पताल में भर्ती मरीजों को मानव सेवा समिति द्वारा ही रक्त की आपूर्ति की जाती है। रेलवे द्वारा भी मानव सेवा समिति के सहयोग से अनेक थैलेसीमिया और सीकल सेल बच्चों को वर्षों से निशुल्क रक्त दिया जा रहा है। 

दिया मदद का आश्वासन

जब भी उन्हें रक्त संबंधित बीमारियों के लिए जानकारी चाहिए होगी आप उनकी मदद जरूर करें, जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए भरपूर मदद का आश्वासन दिया|।

यह थे साथ

इस अवसर पर उनके साथ  इंदौर से डॉक्टर मुकेश मकवाना, राहुल भाई, तवांगध्वज सिंह आदि सदस्य ने भी अवलोकन में हिस्सा लिया।