सामाजिक सरोकार : परिवार को समय दे, साथ में भोजन करें और धर्म के बारे में परिजनों को बताएं

सामाजिक सरोकार : परिवार को समय दे, साथ में भोजन करें और धर्म के बारे में परिजनों को बताएं

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा

⚫ विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले हुआ कुटुंब प्रबोधन संवाद

हरमुद्दा
रतलाम, 11 मार्च। परिवार के साथ संवाद करें एक साथ बैठकर समय दें। एक साथ बैठकर पूरा परिवार भोजन करें। अपने बेटे बेटियों को अपने धर्म के बारे में समझाए।

यह विचार विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने व्यक्त किए। विश्व हिंदू परिषद रतलाम जिला सह प्रचार प्रसार प्रमुख रिक्की सेन ने बताया कि केंद्रीय अध्यक्ष श्री कुमार विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले कुटुंब संवाद कार्यक्रम में सर्व समाज को संबोधित कर रहे थे।

जन्मदिन पर करें ऐसा

चंपा विहार में हुए कार्यक्रम में श्री कुमार जी ने कहा कि हम अपने हिंदू धर्म को समझे। परिवार में किसी के भी  जन्मदिन के अवसर पर एक धार्मिक यात्रा, गौ सेवा एवं समाज की सेवा करना चाहिए।
अपनी बेटियो को हिंदू धर्म की बातें बताएं। समझाए ताकि कोई  बहन या बेटी कल से लव जिहाद का शिकार न बने। श्री कुमार जी ने जिला, प्रखंड, खंड, मोहल्ला समिति, ग्राम समिति तक श्री राम उत्सव श्री हनुमान उत्सव सहित अन्य सारे कार्यक्रम करना है।

यह थे मंचासीन

मंच पर उपस्थित विश्व हिंदू परिषद विश्व हिंदू परिषद क्षेत्रीय संगठन मंत्री  जितेंद्र पवार, मालवा प्रांत मंत्री विनोद शर्मा, प्रांत सह मंत्री महेश आंजना, विभाग मंत्री सौरभ चतुर्वेदी , विभाग सह मंत्री पवन बंजारा मंचासीन थे। 

यह थे मौजूद

रतलाम जिला अध्यक्ष राधेश्याम रावल, जिला मंत्री गौरव शर्मा , जिला संयोजक मुकेश व्यास, जावरा के जिला अध्यक्ष मधु सुदन, जावरा जिला मंत्री तूफान सिंह संपूर्ण रतलाम जिला, जावरा जिला, झाबुआ जिला, प्रखंड, खंड व संपूर्ण हिंदू समाज और व्यापारी बंधु वरिष्ठ समाज सेवी कार्यकर्ता  कुटुंब प्रबोधन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित रहे।