धर्म संस्कृति : जगद्गुरु शंकराचार्य जी की जयंती 2 मई को मनाई जाएगी धूमधाम से

धर्म संस्कृति : जगद्गुरु शंकराचार्य जी की जयंती 2 मई को मनाई जाएगी धूमधाम से

श्री सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र समिति तथ सर्व ब्राह्मण समाज के संयुक्त तत्वावधान आयोजन

⚫ होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन

हरमुद्दा
रतलाम,1 मई। जगतगुरु आदि शंकराचार्य जन्मोत्सव 2 मई शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा।

सर्व ब्राह्मण समाज के संयोजक  पुष्पेंद्र जोशी ने बताया की प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 2 मई को  प्रातः 8:30 बजे त्रिवेणी तट, रतलाम पर श्री सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र समिति एवं सर्व ब्राह्मण समाज के संयुक्त तत्वावधान में सनातन धर्म के पुनः स्थापक आदि जगतगुरु शंकराचार्य का पूजन, अभिषेक, हवन, आरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन होगा |

सनातन धर्मावलंबियों से आयोजन में शामिल होने का आह्वान

समिति के पंडित रामचंद्र शर्मा, नवनीत सोनी, कन्हैयालाल मौर्य,  रमेश व्यास, बृजेंद्र मेहता, शरद शुक्ला, चेतन शर्मा, डॉ. राजेंद्र शर्मा, अनिल भट्ट, लालचंद टांक, चेतन शर्मा ने समस्त सनातन समाज से अपील की है कि सभी समाज जन अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होकर धर्म लाभ लें।