कार्रवाई : छात्रा के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक गोविंद कसावत निलंबित
⚫ मामला शनिवार का
⚫ छात्रा के साथ परिजनों ने कार्रवाई रिपोर्ट दर्ज
हरमुद्दा
रतलाम, 16 नवम्बर। शनिवार को छात्रा को उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक को जनजातीय कार्य विभाग की आयुक्त ने निलंबित कर दिया गया है। छात्रा और परिजनों ने शिक्षक के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज करवाई है।

जानकारी और दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गोविंद सिंह कसावत, प्राथमिक शिक्षक प्राथमिक विद्यालय नरसिंहनाका संकुल केन्द्र शासकीय हाईस्कूल उमर को सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
यह हुआ था शनिवार को
रावटी थाना क्षेत्र के गांव उमरन में छात्रा का पीछा करते हुए 50 वर्षीय आरोपी शिक्षक कसावत उसके घर में घुस गया और बुरी नीयत से हाथ पकड़ लिया। छेड़छाड़ की। छात्रा और परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ और पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया।
चिल्लाने पर भाग गया गोविंद

छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक गोविंद
छात्रा ने पुलिस को बताया कि मम्मी, पापा और भाभी काम पर गए थे। भाई अनाज की दुकान पर थे शनिवार को दोपहर में मेरा पीछा करते हुए शिक्षक गोविंद सिंह कसावत घर में घुस गया और गलत हरकत करने लगा। मेरे द्वारा चिल्लाने पर वह भाग गया। घटना की जानकारी परिजनों को दी।
जीवन निर्वाह भत्ते की होगी पात्रता
निलंबन अवधि में शिक्षक कसावत का मुख्यालय शासकीय हाई स्कूल भीलों की खेड़ी जिला रतलाम नियत किया गया है। निलंबन अवधि में कसावत को मूलभूत नियम-53 के प्रावधान अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।
Hemant Bhatt