दर्दनाक हादसा : बर्थडे पार्टी मना कर आ रहे दोस्तों की कार ट्रैक्टर ट्राली में घुसी, पांचों की मौत

दर्दनाक हादसा : बर्थडे पार्टी मना कर आ रहे दोस्तों की कार ट्रैक्टर ट्राली में घुसी, पांचों की मौत

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर

⚫ ग्रामीण की मदद से कार को काटकर निकाले शव

हरमुद्दा
ग्वालियर, 16 नवंबर। ग्वालियर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार सभी पांचों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। 


मिली जानकारी के अनुसार हादसा ग्वालियर-झांसी हाइवे पर शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर रविवार सुबह 6.30 बजे हुआ। जब फॉर्च्यूनर कार MP07 CG 9006 झांसी की ओर से आ रही थी, तभी मोड़ पर रेत से भरा ट्रैक्टर निकल आया। इस दौरान कार तेज रफ्तार में थी, जिससे चालक कार को नियंत्रित नहीं कर पाया। कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। कार प्रॉपर्टी कारोबारी उमेश राजावत की है। मृतक क्षितिज उर्फ प्रिंस राजावत उनका इकलौता बेटा था।

बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे सभी

जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी क्षितिज उर्फ प्रिंस राजावत, कौशल भदोरिया, आदित्य प्रताप सिंह जादौन,
अभिमन्यु सिंह, शिवम राजपुरोहित सभी आपस में दोस्त थे, जो झांसी (यूपी) में अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में गए थे, वहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। 

कार में फंंस गए शव

कार का आधा हिस्सा ट्रॉली के नीचे चला गया और कार सवार पांच की मौके पर ही मौत हो गई। शव ट्रैक्टर ट्रॉली और कार के बीच फंसे हुए थे। कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कटर से गाड़ी काटकर शवों को निकाले। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।