कला सरोकार : याद आ रहा है तेरा प्यार... मेरे ख्यालों की मालिका... जैसे गीतों की उम्दा प्रस्तुतियों ने कर दिया अभिभूत
⚫ कला प्रेमी संस्था "कहना है" द्वारा नगर के नवोदित कलाकारों के लिए मंच
⚫ कलाकारों ने दी विभिन्न विधाओं में प्रस्तुतियां
⚫ मेडल से किया कलाकारों को सम्मानित
हरमुद्दा
रतलाम, 5 मई। याद आ रहा है तेरा प्यार... मेरे ख्यालों की मालिका...सैंयारा तू तो बदला नहीं है (पिता को समर्पित) सहित विभिन्न प्रस्तुतियाँ सुमधुर आवाज़ में दी। गीतों और कविताओं की उम्दा प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रोताओं को अभिभूत कर दिया।

यह अवसर नवोदित कलाकारों को मिला नगर की कला प्रेमी संस्था "कहना है" के बैनर तले। नगर के नवोदित कलाकारों को मंच देने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशन क्षेत्र में ओपन माइक का आयोजन किया गया। ओपन माइक में कराओके सिंगर आशीष चौहान, देवेंद्र कुमार राजेश तिवारी, नरेन्द्र शेखावत, गोपिका बैरागी आदि ने प्रस्तुति देकर भाव विभोर कर दिया।
इनकी भी हुई प्रस्तुतियां
आयोजन में अज्ञात आशु ने वीर रस, योगिता पवार, हेमंत सिंह एवं राजनंदिनी ने कविता पाठ किया। राष्ट्रीय कवि डॉ. चंचल सिंह चौहान ने देश विदेश की समस्याओं पर आधारित विषयों पर हास्य रस के साथ कविता पाठ कर सबको मंत्रमुग्ध किया।
सबको मिला अवसर अपनी अपनी कला में
लाइव बैंड म्यूज़िक के साथ चीकू कुमार, सान्निध्य पवार, सम्यक जैन एवं शैली चंदेले ऊर्जावान प्रस्तुतियां दी। लिटिल मास्टर परम सिसोदिया (दिव्यांग) ने अपनी सुमधुर आवाज से सभी के दिलों को जीत लिया। जाहिद शाह ने स्टैंड अप कॉमेडी और अंजनी कुमार पांडे ने आइना एवं डिंपल यादव ने स्टोरी टेलिंग के माध्यम से अपने विचार कहे।
मेडल से किया कलाकारों को सम्मानित

देर रात तक चले आयोजन में सभी प्रतिभागियों को "कहना है" संस्था द्वारा मेडल के साथ सम्मानित भी किया गया। कहना है के संस्थापक असीम पंड्या के द्वारा विगत आठ वर्षों से इसी तरह रतलाम की प्रतिभाओं को मंच देने का कार्य किया जा रहा है।
स्थापित कलाकारों ने की हौसला अफजाई

संगीतकार गगन दलवी, प्रसिद्ध भजन गायक प्रसन्न परसाई सहित महिमा पितलिया, हितेश बिलवानिया, जितेंद्र शर्मा, संजय गिरी गोस्वामी, भावेश राजपूत, कवि श्याम सुंदर भाटी, विशाल वर्मा, दीपक राठौड़, किशु भाटिया, इन्फ्लूएंसर हर्शी बुरा, हैप्पी श्रीवास्तव सहित जाने माने कलाकारों ने नवोदित कलाकारों की हौसला अफजाई की। संचालन असीम पंड्या , विशाल रेकवार और देव सिंह देवड़ा ने किया। आभार विपिन पोरवाल, प्रतिक पोरवाल एवं नवीन धारवा ने माना।
Hemant Bhatt