धर्म संस्कृति : जिला आयुर्वेद सम्मेलन के बैनर तले 18 अक्टूबर को मनाई जाएगी धन्वंतरि जयंती

धर्म संस्कृति : जिला आयुर्वेद सम्मेलन के बैनर तले 18 अक्टूबर को मनाई जाएगी धन्वंतरि जयंती

भगवान धन्वंतरि का पूजन कर समस्त सृष्टि के आरोग्य की करेंगे प्रार्थना

हरमुद्दा
रतलाम, 17 अक्टूबर। जिला आयुर्वेद सम्मेलन के तत्वावधान में भगवान धन्वंतरि जी का जन्म महोत्सव 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। आयोजन में समस्त आयुर्वेद चिकित्सक, आयुर्वेद औषधि विक्रेता एवं आयुर्वेद प्रेमी गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर भगवान धन्वंतरि का पूजन कर समस्त सृष्टि के आरोग्य की प्रार्थना करेंगे। 

जिला आयुर्वेद सम्मेलन के प्रवक्ता वैद्य रत्नदीप निगम ने बताया कि धन्वंतरि जयंती उत्सव दोपहर 1.15 बजे स्थानीय रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम में सामूहिक रूप से आयोजित किया गया है।

आयोजन में शामिल होने का आग्रह

जिला आयुर्वेद सम्मेलन, रतलाम समस्त आयुर्वेद प्रेमियों से धन्वंतरि जयंती महोत्सव में सम्मिलित होने का आग्रह करता है।