प्रेमी युगल के मिले शव रेलवे ट्रैक पर
⚫ रेल कर्मी की सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर
⚫ दोनों है किसान परिवार से
⚫ घूम रहे थे 2 दिन से स्टेशन के आसपास
हरमुद्दा
उमरिया, 2 सितंबर। 2 दिन से स्टेशन के आसपास घूम रहे प्रेमी युवक युवती के शव मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर मिले। रेल कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि दोनों ने एकसाथ अपनी जान दे दी है।
दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार घटना इंदवार थानान्तर्गत अमरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम महरोई के पास की है। घटना की सूचना पर अमरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। बीते 2 दिनों से दोनों रेलवे स्टेशन महरोई के आस पास दिख रहे थे।
युवक 21 साल का तो युवती 19 की
मृतक युवक की पहचान भरत कोल पिता अशोक उम्र 21 वर्ष युवती करिश्मा कोल पिता हल्के उम्र 19 वर्ष दोनों निवासी ग्राम खेरवा ग्राम पंचायत टिकुरी जनपद पंचायत मानपुर के रूप में हुई है। दोनों किसान परिवार से हैं और मजदूरी करते थे। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। पुलिस घटना के कारण की जांच कर रही है।
Hemant Bhatt