धर्म संस्कृति : सर्व ब्राह्मण समाज के बैनर तले सामूहिक श्रावणी उपाकर्म का आयोजन 9 अगस्त को

धर्म संस्कृति : सर्व ब्राह्मण समाज के बैनर तले सामूहिक श्रावणी उपाकर्म का आयोजन 9 अगस्त को

श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के श्री नागेश्वर एकलिंग नाथ महादेव मंदिर गंगा आश्रम में आयोजन

⚫ पूजा सामग्री निशुल्क होगी उपलब्ध 

हरमुद्दा
रतलाम, 2 अगस्त। सर्व ब्राह्मण समाज रतलाम के तत्वाधान में सामूहिक श्रावणी उपाकर्म का आयोजन 9 अगस्त को होगा। श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के श्री नागेश्वर एकलिंग नाथ महादेव मंदिर गंगा आश्रम, चम्पाविहार के पास, सागोद रोड़, रतलाम पर पंडित चन्द्रशेखर जोशी के सान्निध्य में होगा। 

कार्यक्रम संयोजक पुष्पेंद्र जोशी ने बताया कि रक्षाबंधन 9 अगस्त प्रातः 7:00 बजे से हेमाद्री, दशविध स्नान, प्रायश्चित, तर्पण, जनेऊ परिवर्तन के बाद हवन के साथ श्रावणी उपाकर्म होगा। सभी महानुभाव अपने साथ पूजापात्र, आचमनी, तर्बाना, पंचपात्र, आसन, धोती, टावेल लाएं। शेष सभी पूजा सामग्री निशुल्क उपलब्ध रहेगी।

श्रावणी उपकर्म में शामिल होने का आह्वान

ब्राह्मण समाज के पं. बंसीलाल शर्मा, पातीराम शर्मा, अनिल भट्ट, सुशील नागर, कृष्ण गोपाल आचार्य, मधुसूदन पंड्या, भूषण बर्वे, वीरेंद्र कुलकर्णी, दिलीप व्यास, सुरेश जोशी, बृजेंद्र मेहता, सत्यदीप भट्ट, महेंद्र व्यास, अमर सारस्वत, शरद शुक्ला, विजय शर्मा, चेतन शर्मा, जगदीश उपाध्याय, डॉ. आई पी त्रिवेदी, जितेन्द्र कौशिक, एवं सभी ब्राह्मण संगठनो ने ब्राह्मण समाज के अतिरिक्त भी सभी जनेऊधारी बंधु एवं जनेऊधारी बच्चों से कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है।